किसान 16अगस्त तक करा सकते हैं फसल बीमा के लिए पंजीयन

गोलू कैवर्त

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर  चंदन कुमार  ने सोमवार  को फसल बीमा हेतु प्रचार-प्रसार रथ को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।  रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में फसल बीमा की जानकारी के साथ बीमा कराने हेतु आवश्यक तकनीकी जानकारी किसानों को मुहैया कराएगी ताकि क्षेत्र में अधिसूचित फसल उगाने वाले सभी ऋणी-अऋणी किसान फसल बीमा योजना का लाभ उठा सकें। फसल बीमा की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 तक बढ़ा दी गई है। भारत सरकार की इस योजना को छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा  संचालित की जा रही है।

बताया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत  जिले के किसान कृषि फसलों में धान सिंचित के लिए प्रति हेक्टेयर 1060 रुपए, धान असिंचित के लिए प्रति हेक्टेयर 880 रुपए, मक्का एवं मूंगफली के लिए प्रति हेक्टेयर 800 रुपए, सोयाबीन के लिए प्रति हेक्टेयर760 रुपए, अरहर के लिए प्रति हेक्टेयर 700रुपए ,मूंग के लिए प्रति हेक्टेयर 400 रुपए, उड़द के लिए प्रति हेक्टेयर 420 रुपए, कोदो के लिए के लिए प्रति हेक्टेयर 300 रुपए, कुटकी के लिए प्रति हेक्टेयर 320 रुपए और रागी के लिए प्रति हेक्टेयर 220 की दर पर प्रीमियम देकर मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।किसानों द्वारा आधार कार्ड, राजस्व अभिलेख, बैंक खाता की प्रति के साथ लोक सेवा केन्द्र, प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति, ऑलाईन पंजीयन, बैंक, विभागीय मैदानी अमला या बीमा कम्पनी अभिकर्ता के मार्गदर्शन से अपनी फसल का बीमा करा सकेंगें।  

इस दौरान उप संचालक कृषि श्री दीपक  कुमार नायक सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version