गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर प्रभात मलिक ने राजस्व एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कामकाज की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से विभिन्न प्रकरणों और उनके निराकरण के संबंध में जानकारी लेते हुए अविवादित व विवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, रजिस्ट्री, नारंगी भूमि, स्वेच्छानुदान और व्यपवर्तन के दर्ज, खाता विभाजन, निराकृत, नक्शा शुद्धिकरण, अभिलेख शुद्धता और लंबित प्रकरणों पर विस्तार से जानकारी ली। भू-अर्जन के प्रकरणों का निराकरण और मुआवजा वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने शीघ्र निराकरण कर मुआवजा वितरण की कार्यवाही करने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री मलिक ने इस दौरान कहा कि शासन की मंशानुरूप राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण कर आम जन की मदद करें। राजस्व प्रकरण के निराकरण के लिए शिविर लगाए।
                 कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों कि अनुभागवार/तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों को यथाशीघ्र शत् प्रतिशत् निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। वे राजस्व संबंधी समस्त प्रकरणों, कार्यों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में राजस्व अधिकारियों को लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्राप्त आवेदनों को विहित समयावधि में निराकरण कर तहसीलदारो को किसान हित में नक्शा अद्यतीकरण करने हेतु निर्देश दिये गये। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को राज्य शासन की मंशानुरूप कार्य करते हुये राजस्व संबंधी मामलो का धरातल पर निराकरण सुनिश्चित कर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश दिये गये।
                   बैठक में कलेक्टर श्री मलिक ने जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले सभी सक्रिय गौठानों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, गौठान संचालन एवं महिलाओं द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने गौठानों एवं रीपा में आवश्यक संसाधन की उचित व्यवस्था करने  कहा। समीक्षा के दौरान गौठानों में मूलभूत चीजों की जरूरत वाले गौठानों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में महिलाओं के आजीविका गतिविधियों के संचालन के लिए उन्हें प्रेरित करने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को सभी पंचायतों में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान में सुचारू रूप से गतिविधियों का संचालन करने, अधोसंरचना निर्माण कार्य को पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में राजस्व एवं जनपद पंचायत के अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version