गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर चंदन कुमार ने आज भाटापारा विकासखंड के ग्राम करही बाजार में स्व.श्रवण कुमार यादव की स्मृति में परिवारजनों द्वारा बनाये गये नये प्रतीक्षालय भवन का शुभारंभ किया। प्रतीक्षालय का निर्माण व्यक्तिगत राशि से विष्णु प्रसाद यादव द्वारा अपने पुत्र स्व.श्रवण कुमार यादव की स्मृति को चिर स्थायी रखने हेतु किया है। इस मौके पर कलेक्टर चंदन कुमार ने परिवार की प्रशंसा करते हुए समाज के लिए मिशाल बताया। उन्होंने कहा कि हमे व्यक्तिगत जीवन मे अवश्य समाज के लिए कुछ न कुछ करना चाहिए है। हम समाज से बहुत कुछ सीखते है तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि समाज को कुछ लौटा दे। इस मौके पर भाटापारा एसडीएम नरेन्द्र बंजारा, मित्र जनों परिवार जनों सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
