हरदीप छाबड़ा
मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।-कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एस जयवर्धन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में किए जा रहे निर्माण कार्य, जीर्णोद्धार, सुविधाओं का उन्नयन तथा संरचना में आवश्यक बदलाव के लिए प्रस्ताव बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से सुदूर वनांचल तक जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होती है। इसके लिए स्वास्थ्य अमला प्रभावी तरीके से कार्य करते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
There is no ads to display, Please add some
