जिले में विशेष रूप से महिला कर्मियों द्वारा 20, दिव्यांग कर्मियों द्वारा 2 एवं युवा कर्मियों द्वारा 10 मतदान केन्द्रों का होगा संचालन

कलेक्टर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 549 प्रशिक्षार्णियों को अच्छे से चुनाव सम्पन्न कराने किया प्रेरित

गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर लोकसभा निर्वाचन में मतदान कार्य को निर्बाध रूप से संपादित करने के लिए मतदान अधिकारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कड़ी में आईटीएस कॉलेज गरियाबंद में आज महिला, युवा एवं दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिले में विशेष रूप से महिला कर्मियों द्वारा कुल  20, दिव्यांग कर्मियों द्वारा 2 एवं युवा कर्मियों द्वारा 10 मतदान केन्द्रों का संचालन किया जायेगा।इन केन्द्रों में चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 549 महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।  इसके तहत पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक-1, 2 एवं 3 में लगे अधिकारी-कर्मचारी को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदान अधिकारियों को सफलतापूर्वक मतदान सम्पन्न कराने मास्टर ट्रेनरों द्वारा विभिन्न निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने प्रशिक्षण में पहुंचकर लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को जिले में निष्पक्ष, पारदर्शी निर्वाचन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मतदान दलों के अधिकारियों से कहा कि किसी भी कार्य को बहुत सरल और बहुत कठिन नहीं समझना चाहिए। निर्वाचन का कार्य चरणबद्ध तरीकों पर आधारित वह प्रक्रिया है, जो कि प्रशिक्षण पर टिका है। मतदान दल के अधिकारी जितने गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, उनके लिए निर्वाचन कराना उतना ही आसान हो जाएगा। उन्होंने निर्वाचन कार्य की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्हालने वाली महिलाओं, दिव्यांग एवं युवा कर्मियों को चुनाव कार्य से न घबराने की बात कहते हुए आत्मविश्वास के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशानुसार प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्वाचन के कार्य को सफलता पूर्वक संपन्न कराने प्रेरित किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आज से प्रारंभ हुए मतदान दलों के प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन कार्य की गंभीरता और जिम्मेदारी से अवगत कराया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार गोलछा सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।  
कलेक्टर श्री अग्रवाल ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे महिला, दिव्यांग एवं युवा मतदान अधिकारियों से कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही जानकारियों को अच्छे से समझें और ईवीएम से मतदान कराने के अलावा आवश्यक प्रपत्रों को सही-सही भरने के विषय में जानकारी हासिल करें। प्रशिक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की शंका हो, तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया की सभी जानकारी से अवगत होने के लिए ट्रेनिंग मैन्युल में दिये गये जानकारी को अच्छे से पढ़े, साथ ही समयबद्ध तरीके से सभी चुनावी प्रक्रियाओं को सम्पन्न कराने के लिए तैयार रहे। कलेक्टर ने लोकतंत्र के इस महापर्व में निर्वाचन सम्पन्न कराने दिये गये जवाबदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने निर्देश दिये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version