केन्द्रों में मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का लिया जायजा

सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराने जिले में सभी तैयारी जारी है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम नगर के 11 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शा.प्रा.शा. नवीन भवन राजिम भाग अ, ब एवं स, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) राम बिसाल पाण्डे उच्च. माध्य. विद्यालय राजिम कक्ष क्रमांक 1 एवं 2, कन्या प्रा. शाला भवन राजिम भाग अ एवं ब, शा.प्रा.शा. भवन दमोवा पारा राजिम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) राम बिसाल पाण्डे उच्च. माध्य. विद्यालय राजिम एवं देवी सम्पत् शा.उ.मा.शाला भवन राजिम (पथर्रा) भाग स एवं द मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहा मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र में सभी सुविधाएं जैसे बिजली, पानी, शौचालय आदि क्रियाशील रहे, जिससे मतदाताओं को मतदान करने में सहूलियत हो। इस दौरान एसडीएम राजिम अर्पिता पाठक, तहसीलदार अजय कुमार चंद्रवंशी सहित बूथ लेवल अधिकारीगण मौजूद रहे।

   कलेक्टर श्री अग्रवाल ने राजिम के मतदान केंद्रों में पहुंचकर सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों में सुनिश्चित की गई आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे रैम्प, लाईट, साइन बोर्ड, शेड सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान  केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किये गये दीवाल लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प तथा मतदान केन्द्रों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया और मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारी से मतदाताओं की जानकारी लेकर सभी मतदाताओं को जागरूक कर 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version