स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा, मरीजों से जाना हालचाल

अस्पताल परिसर को व्यवस्थित रखने एवं साफ सफाई दुरुस्त करने के दिए निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए सजग एवं गंभीर कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल ने 10 दिन के भीतर आज पुनः जिला अस्पताल गरियाबंद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के एनआरसी कक्ष, नवजात शिशु निगरानी ईकाई, दवाई स्टोर रूम, विभिन्न वार्डों, ड्रेसिंग कक्ष, ओटी एवं अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से जिला अस्पताल में प्रदान किए जा रहे स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पिछले सप्ताह निरीक्षण के दौरान दिये गये निर्देशों का पालन सुनिश्चित कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। साथ ही परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा मरीजों के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने एनआरसी वार्ड में जाकर गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की ईलाज की सुविधा एवं भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही भर्ती बच्चों को दिये जाने वाले भोजन एवं पोषण आहारों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने एनआरसी कक्ष के रसोई घर में भी जाकर खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की। इस दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अस्पताल के पुरुष एवं महिला वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से उनका हाल चाल जाना। साथ ही उनके परिजनों से इलाज की व्यवस्था एवं डॉक्टर की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम राकेश गोलछा, सीएमएचओ डॉ गार्गी यदु पाल, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश हेला, डॉ हरीश चौहान एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

    कलेक्टर श्री अग्रवाल ने ओपीडी में चिकित्सकों की बैठक व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जगह की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चेम्बरों को अच्छे ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिये। साथ ही मरीजों की बीमारियों के प्रति जागरूकता एवं सजगता के लिए अद्यतन सूचना पटल एवं शिक्षा संचार के पोस्टर लगाने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने मरीजों की जानकरी के लिए 112 हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी पोस्टर के माध्यम से सभी जगहों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version