धमतरी (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने आज विशेष शिविर में पहुँचकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु अपनाई जा रही आफलाईन एवं ऑनलाईन प्रक्रिया के बारे में पूछा और अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, सुधारने आदि के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया को अपनायें। इस दौरान उन्होंने अब तक जोड़े गये नये नामों की भी जानकारी ली। जिले में नव पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रवि कुमार साहू ने फार्म-8 भरकर अपना नाम स्थानांतरित करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, एसडीएम डॉ विभोर अग्रवाल, तहसीलदार दुर्गा साहू उपस्थित थे।

      कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री नम्रता गांधी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के सभी मतदान केंद्रों में 13 एवं 14 जनवरी को विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मतदाता सूची में नाम दर्ज जुड़वाने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, वहीं नाम, स्थान, पता की गलत प्रविष्टि होने पर सुधार करवाया जा सकता है। इसके अलावा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाता के नाम को विलोपित तथा आधार नंबर को मतदाता परिचय पत्र के साथ लिंक करवाया जा सकता है। साथ ही नवीन मतदाता परिचय पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंनंे आम जन से आग्रह करते हुए कहा कि इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठायें और एक मजबूत लोकतंत्र बनाने में सहभागिता निभायें।

There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version