गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सरकार के अति महत्वाकांक्षी वर्ष के छत्तीसगढ़िया त्योहारों के प्रथम त्यौहार हरेली को हरेली उत्सव के रूप में मनाने आज 17 जुलाई को फिंगेश्वर में विकासखंड स्तरीय जोरदार आकर्षक समारोह है राजीव विधायक छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री अमितेश शुक्ला के मुख्य अतिथि में आयोजित किया गया है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कल दोपहर 12:30 बजे नगर में नवनिर्मित गौठान काजू बगीचा के पीछे सूखा नाला के किनारे मुख्य अतिथि सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा कृषि औजारों की पूजा अर्चना कर गेड़ी महोत्सव का कार्यक्रम होंगे। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईओ अजय पटेल ने बताया कि गौठान के कार्यक्रम उपरांत सभी अतिथियों द्वारा नगर की शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उत्तर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का शुभारंभ करेंगे। श्री पटेल ने बताया कि हरेली महोत्सव अंतर्गत कल विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में राजीव युवा मितान क्लब के तत्वाधान में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का भी आयोजन किया गया है। नगर पंचायत अधिकारी प्रदीप मिश्रा एवं जनपद पंचायत के सीईओ अजय पटेल ने हरेली महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सभी कार्यक्रमों में नागरिकों एवं ग्रामीणों से जल्द से जल्द संख्या में पूरे उत्साह पूर्व भाग लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के इस अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
कल फिंगेश्वर में विधायक अमितेश शुक्ला हरेली उत्सव का छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का करेंगे शुभारंभ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
