बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में कसडोल के प्रत्येक गॉव गॉव में विस्तार हुआ है जिसकी जानकारी मीडिया को लगातार जनप्रतिनिधियों, मरीजों एवं आम नागरिकों के माध्यम से मिलते रहा है।उनके बी एम ओ बनने के बाद से कसडोल मुख्यालय में भी पूर्व की अपेक्षा समुचित स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार  के बारे में जनप्रतिनिधियों ने बी एम ओ एवं नर्सों के कार्यों को सराहना करते हुए पक्ष में खुलकर समर्थन कर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दिए हैं।जो आज आपको जानना जरूरी हैl बिना साक्ष्य दस्तावेज ,बिना सबूत बिना विभागीय जांच पुष्टि के किसी भी संवेदनशील अधिकारी एवं कर्मचारियों के आरोप प्रत्यारोप की खबर से ऊपर सकारात्मक खबरों पर संज्ञान रखना खबर आनंद की खास पहचान है । आइए जानते हैं  जनप्रतिनिधियों के द्वारा कसडोल बी एम ओ के जनहितैषी एवं संवेदनशील कार्यों को लेकर किसने क्या कहा पर एक खास रिपोर्ट आपके बीच प्रस्तुत है। सत्यनारायण पटेल ग्राम पंचायत सरपंच हटौद एवं भाजयुमो जिला   उपाध्यक्ष ने कहा कि बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान एवं उनके स्टाफ जनहितैषी एवं संवेदनशील है, मरीजों की देखरेख एवं सेवा में सदैव तत्परता दिखाते आए हैं उनके बी एम ओ बनने से अब तक कसडोल में स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी देखने को मिला है।ईश्वर यादव कांग्रेस नेता एवं खनिज न्यास शाखा सदस्य जिला बलौदाबाजार ने कहा कि बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान बहुत ही सीधे साधे एवं सरल व्यक्तितत्व के धनी है ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहते हैं।शासन प्रशासन की जनहितकारी योजनाओं को पटल पर  पहुचाने में सार्थक भूमिका निभाते हुए आ रहे हैं।ऋत्विक मिश्रा कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष कसडोल ने कहा कि बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान एवं उनके नर्सो के कार्यों को प्रंशसनीय रिपोर्ट हमेशा मरीजों एवं लोगों से मिलते रहा है।मैं व्यक्तिगत तौर पर भी उनकी छवि को जानता हूँ वह बहुत ही संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक हैं।विमल कुमार साहू जिला महामंत्री बलौदाबाजार ने कहा कि डॉ अंजान सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बलौदाबाजार जिला में प्रथम एवं प्रदेश में द्वितीय पुरस्कार से सम्मान मिलना बड़ी उपलब्धि को दर्शाता है ऐसे जनहितैषी बी एम ओ के कार्य वाकई में सराहनीय है। संतराम साहू अधिवक्ता कसडोल ने भी कहा कि बी एम डॉ अंजान सिंह चौहान के कार्यों की प्रशंसा  लगातार लोगों से मिलते रहा है।जो कसडोल के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  अस्पताल स्टॉफ से बजरंग वर्मा, गोपाल साहू, डेविड साहू, हीरा लाल कैवर्त,नंदू कैवर्त ने भी कहा कि बी एम ओ साहब डॉ अंजान सिंह का काम बहुत बेहतर है ।श्रीमती नीलू चंदन साहू नगर पंचायत अध्यक्ष कसडोल एवं कांग्रेस नेत्री ने बताया कि बी एम ओ डॉ अंजान सिंह चौहान एवं उनके स्टॉफ नर्सों के द्वारा लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैय्या मरीजों को कराते आ रहे हैं जो नगर के लिए बहुत उत्तम है।नीरेंद्र क्षत्रिय महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल ने कहा कि जब से कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसडोल  में बी एम के रूप में डॉ अंजान सिंह चौहान सेवा दे रहे हैं तब से अभी तक बहुत ही अच्छा कार्य देखने को मिला है समय समय पर मरीजों से अस्पताल पहुँचकर बी एम ओ एवं उनके स्टॉफ के कार्यों की जानकारी लेते रहे हैं जो हमेशा सकारात्मक आया है।कृष्ण कुमार पटेल मंडल अध्यक्ष भाजपा कसडोल ने बताया कि डॉ अंजान सिंह चौहान सबसे बेहतर बी एम ओ में से एक है।उनके कुशल नेतृत्व में आज समूचे कसडोल विकास खण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं में रफ्तार है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version