गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)-मुख्य चिकित्साधिकारी बलौदाबाजार डॉ एम पी महिश्वर के मार्गदर्शन पर खंड चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  कसडोल  डॉ ए एस चौहान के निर्देश एवं  कुशल नेतृत्व  पर आम लोगो के स्वास्थ्य सुविधा और लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु वन ग्राम  बार नया पारा में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया मेला का शुभारंभ ग्राम के सरपंच द्वारा किया गया लोगो में मेला के लिए बहुत उत्साह देखा गया बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग तक मेले में अपने स्वास्थ्य जांच कराने आ रहे थे मेला में 170 से अधिक लोगो को एक छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सुविधा दिया गया रक्त दाब सुगर हीमोग्लोबिन जांच किया गया और निशुल्क दवा वितरण किया गया।गौरतलब हो कि बी एम ओ डॉ  चौहान बलौदाबाजार जिला के स्वास्थ्य विभाग कसडोल में पदस्थ होकर जंहा बी एम ओ के पद का कुशल नेतृत्व कर रहे हैं वहीं अपने कार्यों से लोगों के मन में अटूट विश्वास एवं समपर्ण का छाप छोड़ रहे हैं जिसके चलते लोग उनके मुरीद हो रहे हैं ।यह भी बताना जरूरी है कि जब से बी एम ओ डॉ श्री चौहान बने हैं तब कसडोल अंचल में किसी वरदान से कम नहीं है दिन रात मरीजों की सेवा में अपना सम्पूर्ण समय निकालना उनके ड्यूटी में शामिल हैं, शायद यही कारण है कि उनके स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आने वाले गॉवों के आम जनमानस, सरपंच, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने हमेशा श्री चौहान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि श्री चौहान कसडोल अंचल में डॉ ही नहीं अपितु किसी मसीहा से कम नहीं है उनके मरीजों के प्रति समर्पण एवं सेवा की भावना अन्य चिकित्सक के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।श्री चौहान डॉ बनने से पूर्व बहुत ही संघर्ष करके यंहा तक पहुंचे हैं और उन्होंने जो संघर्ष किये हैं वह संघर्ष अन्य किसी के जीवन में नहीं आए इसीलिए वह उन तमाम सभी वर्गों के मरीजों की सेवा में पूरी समय लगा देते हैं।उक्त  मेला में मुख्य रूप से  प्रभारी पीएचसी बार नरेंद्र ठाकुर सुपर वाइजर बलराम ठाकुर पैकरा सिस्टर कृष्णा ध्रुव कामिनी कंवर आश्वन डहरिया तोमिन वर्मा अम्बा डहरिया मुख्य रूप से उपस्थित थे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version