गोलू कैवर्त बलौदाबाजार। कसडोल विधानसभा के नगर पंचायत कसडोल में जांजगीर चाम्पा लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शिव कुमार डहरिया के पक्ष में प्रचार प्रसार करने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रहे।रविवार को कसडोल स्थिति स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कांग्रेस पार्टी का चुनावी सभा कार्यक्रम आयोजित रहा।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुँचकर सभा में हुंकार भरी, साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील उपस्थित जनता जनार्दन से किये।चिलचिलाती गर्मी में कांग्रेस की सभा को सुनने हजारों की जनसैलाब सभा स्थल में उमड़ी रही। पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी के नाम से वोट मांगकर भाजपा वाले जनता को गुमराह करते आ रहे हैं मांगना है तो भाजपा वालेअपने नाम पर वोट मांगकर जीतकर बताए तब माने, भाजपा के सभी प्रत्याशी मोदी के नाम के सहारे टिके हुए जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी विश्वास विकास और जमीन से जुड़े हुए जिससे जनता भली भांति पहचान रखता है।बिलासपुर में राहुल गांधी बोलकर गए हैं कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अडानी अम्बानी के लाखों करोड़ो रूपये का खर्च माफ कर सकते हैं तो गरीब किसानों के कर्ज माफ करने में क्या परेशानी है।केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही फिर से गरीब किसानों का कर्जा माफ होगा।कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया, कसडोल विधायक संदीप साहू, जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष ऋतिक मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू चन्दन साहू, ईश्वर यादव, पिंटू वर्मा सहित तमाम कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version