कलश यात्रा में सम्मिलित हुई भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू

नगर में कलश यात्रा झांकी के साथ संत माता कर्मा चौक में मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

विनय सिंह 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। आज कसडोल नगर में संत शिरोमणि माता कर्मा की 1007 वीं जयंती पर साहू समाज के तत्वाधान में श्रद्धाभक्ति के साथ बड़े ही धुमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा के साथ कीर्तन मंडली, झांकिया व समस्त स्वजातिय जनों के साथ समाज के पदाधिकारीयो द्वारा नगर में शोभायात्रा निकाला गया। भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती श्याम बाई साहू जी ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर समस्त क्षेत्रवासियों एवं समाजिकजनों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। साथ ही भक्त माता कर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू ने कहा कि भक्त माता कर्मा सेवा, त्याग, भक्ति और समर्पण की देवी हैं। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर साक्षात भगवान कृष्ण माता कर्मा को दर्शन देने आये, माता कर्मा के हाथ से बना हुआ खिचड़ी भगवान कृष्ण ने खाये। संत शिरोमणी मां कर्मादेवी हमारे सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी है। उनके जीवन चरित्र से पूरे समाज को प्रेरणा मिलती हैं। आज के इस शुभ अवसर पर साहेबलाल साहू , सुरेंद्र साहू , नंद कुमार साहू , राजकुमार साहू , रमेश साहू , देवेंद्र साहू , राजेन्द्र साहू , चंद्रिका साहू , अध्यक्ष गुनिराम साहू , उपाध्यक्ष बगसराम साहू , निर्मला साहू , बाबूलाल साहू, श्रीमती नीलू साहू , सचिव गोपाल साहू , कोषाध्यक्ष भरत लाल साहू , राधेश्याम साहू , चंद्रहास साहू , दुखीराम साहू , शांति साहू ,  गोटिलाल साहू , रामकुमार साहू , भानुप्रताप साहू  जयप्रकाश साहू , नीलकंठ साहू , गंगाप्रसाद साहू , सम्मेलाल साहू , तुमनाथ साहू सहित नगर व परिक्षेत्र के समस्त स्वजाति बंधु भगिनी सहित समाज के प्रबुद्धजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version