मैनपुर (गंगा प्रकाश)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर के द्वारा,मैनपुर नगर में सोमवार 14 नवंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चाचा जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मनाया गया। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री भोला जगत ने कहा कि चाचा नेहरू जी की याद इसलिए करते हैं क्योंकि नेहरू जी की परिवार ने देश के लिए प्राण न्योछावर किए हैं नेहरु जी ने भारत देश के लिए अनेकों अनुकरणीय कार्य किए हैं जिसको हम आज भी नहीं भूल सकते हैं ना भूलेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी ने कहा कि चाचा नेहरू जी बच्चों से काफी प्यार करते थे बच्चों के बीच में ही हमेशा रहते थे बच्चों को शिक्षा से लेकर खेल एवं अन्य क्षेत्र में भी प्रोत्साहित किए हैं इसलिए चाचा नेहरु की जन्म दिवस को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कांग्रेस अध्यक्ष भोला जगत. जनपद सदस्य मनोज मिश्रा. डाकेश्वर नेगी.
शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव कमार विकास अभिकरण सदस्य पिलेशवर सोरी. कांग्रेस महामंत्री गैंदु यादव. महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल. युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन. पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्षआदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ,खेदु नेगी .जन्मजय नेताम.टिकम. कपिल. खेलन साहू ,कन्हैया ठाकुर .धनसिंह मरकाम. सुधीर ठाकुर, भुवन यादव, सुखराम यादव ,दयाराम यादव, गयचंद कुमार, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
