गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए राजिम विधानसभा देवधाम धार्मिक स्थल रमई पाठ में सैकड़ों युवाओं महिलाओं सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष चर्चा का अभियान किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ तेल घाणी विकास बोर्ड के सदस्य शैलेंद्र साहू शामिल हुए। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्री साहू ने राजिम विधानसभा की समस्याओं व विकास कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। कांग्रेसी को पूरे छत्तीसगढ़ में और राजिम में पुनः कांग्रेश को वापस लाने हेतु बैठक में कई सारे महत्वपूर्ण तथ्यों को रखा। सभा में बूथ अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी राजीव युवा मैदान क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस की सरकार को पुनः छत्तीसगढ़ में लाने हेतु सब ने अपनी अपनी बातें रखी। सब ने एक स्वर में यह प्रण लिया कि इस बार पुनः राजिम में कांग्रेसी सत्ता को वापस लाना है। हम किसानों गरीबों की सरकार भूपेश बघेल लोकप्रियता को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की सारी महत्वपूर्ण योजनाओं को राज्य में विधानसभा के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रण लिया। इस अवसर पर प्रमुख लोगों ने नमन प्रहलाद यादव कुलेश्वर सोनवानी नेतराम ध्रुव हेमंत साहू मंथीर साहू राकेश ध्रुव घनश्याम ध्रुव मन्नूलाल चौहान भागीरथी साहू पुष्पा साहू हूलसी ध्रुव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने ली भूपेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की शपथ
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
