राजनांदगांव(गंगा प्रकाश)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया का आगमन राजनांदगांव में हुआ। राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर लिलोठिया जी का ऐतिहासिक स्वागत किया। लिलोठिया जी राजनांदगांव पहुंचकर सर्वप्रथम पूर्व विधायक स्वर्गीय उदय मुदलियार जी के मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के बाद सतनाम भवन पहुंचकर गुरुद्वारा में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। सतनाम भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री लिलोठिया जी का स्वागत किया, स्वागत उपरांत श्री लिलोठिया जी ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात एवं चर्चा की। महापौर हेमा देशमुख, खादी ग्राम अंतव्यवसाय वित्त विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पटिला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री थानेश्वर पटिला, कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा, सुदेश देशमुख, कोषाध्यक्ष मोती साहू, महामंत्री पंकज बांधव, महामंत्री भागवत साहू, एलडीएम प्रभारी गण राजेश गुप्ता, राजेंद्र यदू, देवानंद कौशिक, अशरफ भाई, सिद्धार्थ डोंगरे, गोपीचंद गायकवाड, शोभाराम बघेल, सूर्यकुमार खिलाड़ी, आत्माराम रात्रे, पूर्णिमा नागदोने, सूर्यकांत जैन सहित कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तत्पश्चात श्री लिलोठिया लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन, मेरा बूथ मेरी पहचान ट्रेनिंग कैंप 2023 के अंतर्गत हो रहे ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग लेंने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने डोंगरगढ़ पहुंचे। डोंगरगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी एवं विधायक भुनेश्वर बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने लिलोठिया जी का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लिलोठिया जी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद 320 संविधान रक्षक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं प्रत्येक बूथ में संविधान रक्षक कार्यकर्ता बनाने को निर्देशित किये।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version