गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कांग्रेस ने 53 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
इस सूची में गरियाबंद जिले के दोनों विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम भी कांग्रेस ने जारी कर दिए हैं। राजिम से अमितेश शुक्ल और विंद्रानवागढ़ से जनक राम ध्रुव को चुनावी मैदान में उतारे हैं। सूची जारी होते ही प्रत्याशियों के पास समर्थको ने मिलने पहुंचे एवं मोबाईल माध्यम से बधाई और शुभकामनाएं की लंबी कतारें लगी रही।
