रायपुर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 8 वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए है। इसके अलावा सभी 13 वर्तमान 13 मंत्रियों को भी टिकट दिया है। लेकिन इस सूची के जारी होते ही दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। विशेकर कई वर्तमान विधायकों की। क्योंकि सवाल उठ रहा है की 30 में 8 वर्तमान विधायकों के टिकट कट गए है तो शेष 60 में कितने वर्तमान विधायकों की टिकट कटेगी ?

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों को सियासी रण में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास मंहत समेत 13 मंत्रियों को मौका दिया गया है। एक पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काटा गया है। हालांकि अभी सरगुजा संभाग की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। पार्टी ने 7 विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरों को अवसर दिया है। जबकि 30 में से 4 सीटों पर महिलाओं को मौका दिया गया है। मौजूदा 8 विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जिन आठ विधायकों की टिकट काटने के बाद जिन नए चेहरे को मौका दिया है जिनमें पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, खुज्जी विधानसभा से छन्नी साहू की जगह भोलाराम साहू, कांकेर विधानसभा में शिशुपाल शोरी की जगह शंकर ध्रुव, डोंगरगढ़ विधानसभा से भुवनेश्वर सिंह बघेल की जगह हर्षिता स्वामी बागेल को। इसी तरह नवागढ़ क्षेत्र से गुरु दयाल बंजारे की जगह गुरु रुद्र कुमार, अंतागढ़ विधानसभा में अनूपनाग की जगह रूप सिंह पोटाई को टिकट दिया है। वहीं, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से रामजन बेंजाम की जगह दीपक बैज को मैदान में उतारा है। दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से देवती कर्मा की जगह छविंद्र कर्मा को मौका मिला है।

इन 8 विधायकों का कटा टिकट

नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह बंजारे, पंडरिया से ममता चंद्राकर, खुज्जी से छुन्नी चंदू साहू, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, अंतागढ़ से अनूप नाग, कांकेर से शिशुपाल सोरी, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा, चित्रकोट से रजमन बैंजाम

इन विधायकों को मिला दूसरी बार मौका

कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू, मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, केशकाल से संतराम नेताम, नारायणपुर से चंदन कश्यप, बस्तर से लखेश्वर बघेल, बीजापुर से विक्रम मांडवी, भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी

30 सीटों में से 4 पर महिलाओं को अवसर

डोंडीलौहारा से अनिला भेड़िया को दोबारा मौका, खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडवी।

इन नए चेहरों को मिला मौका

पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी, डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, राजनांदगांव से गिरीश देवांगन, खुज्जी से भोलाराम साहू, अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई, कांकेर से शंकर ध्रुव, दंतेवाड़ा से के चंद्र महेंद्र कर्मा

इन मंत्रियों को मिला दूसरी बार मौका

01 अंबिकापुर से टी एस सिंहदेव, डिप्टी सीएम
02 सीतापुर से अमरजीत भगत, कैबिनेट मंत्री
03 खरसिया से उमेश पटेल, कैबिनेट मंत्री
04 सक्ति से डॉ. चरण दास महंत, स्पीकर
05 आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया मंत्री
06 डोंडीलोहारा से अनिला भेंड़िया, मंत्री
07 पाटन से भूपेश बघेल, सीएम
08 दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री
09 साजा से रविंद्र चौबे, कैबिनेट मंत्री
10 नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, कैबिनेट मंत्री
11 कवर्धा से मोहम्मद अकबर, कैबिनेट मंत्री
12 कोंटा से कवासी लखमा, कैबिनेट मंत्री
13 कोंडागांव से मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री
14 चित्रकोट से दीपक बैज, पीसीसी चीफ


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version