रायपुर (गंगा प्रकाश):- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर टीका टिप्पणी कर रहे भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा हो या हाथ से हाथ जोड़ो अभियान इससे समाजिक समरसता तोड़ने का षड्यंत्र रचने वाली भाजपा को ही तकलीफ हो रही है। भाजपा धर्म से धर्म को लड़ा कर जाति से जाति को लड़ा कर अपनी ओछी राजनीति करना चाहती है हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से भाजपा की नफरत फैलाने की मंशा तार-तार हो रही है पूरे देश में मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी की चर्चा हो रही है 8 साल में आर एस एस और भाजपा के ट्रोल आर्मी ने जो लोगों के विचार व्यक्त करने पर हरकतें की है वह भय अब खत्म हो रहा है सब लोग खुलकर देश हित में बात कर रहे हैं और आरएसएस और उनके अनुषांगिक संगठनों को आइना दिखा रहे हैं यह सब भारत जोड़ो यात्रा का ही परिणाम है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान उन गरीबों युवाओं छात्रों किसानों की अभियान है जिसे ठगने का काम 15 साल तक पूर्व रमन सरकार ने किया और 8 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है देश की जनता को 15 -15 लाख रुपए खाता में आने का सब्जबाग दिखाकर दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा कर 100 दिनों में महंगाई कम करना और 30 रु से लेकर 35 रु लीटर में पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराने जैसे अनेक वादा कर मोदी भाजपा ने देश की जनता का वोट बटोर ली और सत्ता मिलने के बाद इन्हीं जनता के विश्वासघात की है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का हर घर मोदी घर घर मोदी का नारा जनता समझ नही पाई आज देश का हर घर हर व्यवसाय हर व्यक्ति मोदी प्रकोप से ग्रसित है 410 रु का रसोई गैस 1200 रु में जनता खरीद नही पा रही है उज्ज्वला योजना भी गरीब महिलाओं के घर मे महगांई का अंधेरा फैला रही है रसोई गैस के महंगे दामों के चलते माता बहने धुआंदार चूल्हा जलाने मजबूर हैं दूध दही पर 5 प्रतिशत जीएसटी लिया जा रहा है दवाइयों के दाम में 30 प्रतिशत तक वृद्धि हो गई है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल डीजल पर पहले अकेली मोदी सरकार लूट रही थी अब मोदी सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां मिलकर लूट रही है रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे सब्सिडी खत्म कर दिया गया है लोगों के हाथ में रोजगार नहीं है समय पर ट्रेन नहीं मिल रहा हैं और देश के ऊपर 8 साल में 100 लाख करोड़ कर्जा चढ़ गया सरकारी संपत्तिया बिक रही है अगर आज नवजात पैदा हो रहे हैं उसके सिर पर भी मोदी सरकार के कारण लगभग 50000 रुपए का कर्जा चढ़ जा रहा है किसानों के साथ धोखाघड़ी किया गया किसानों को महंगे दरों पर खाद बीज लेना पड़ रहा है कृषियंत्र में मनमाना जीएसटी है और किसानों की फसल नहीं खरीदने का षड्यंत्र रचा जा रहा है मोदी सरकार की नाकामी घर-घर तक पहुंच रहा है और कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से आम जनता को ताकत मिल रही है जनता अब भाजपा के खिलाफ खड़ी हो रही है इसलिये वैमनस्यता फैलाने वाली भाजपा को तकलीफ हो रहा है


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version