फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत ने कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आश्चर्य की बात है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति का घोर अपमान करने वाली सैलजा छत्तीसगढ़ की चिंता कर रही है। संस्कृति की बात कर रही है। कम से कम उनके मुंह से यह शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का बार-बार अपमान हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें बैठक में डाल देते हैं। रायपुर के कांग्रेसी महापौर एजाज ढेबर उनका फोटो गायब कर रहे हैं। सोनिया गांधी के गार्ड उन्हें धक्का दे देते हैं और खुद सैलजा उनके द्वारा जारी नियुक्ति का आदेश निरस्त कर देती है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की तीन राज्यसभा सांसद बाहर के नमामि गंगे के है। प्रदेश संयोजक अशोक राजपूत ने कहा कि भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर विमोचन पर सैलजा को दिक्कत हो रही है। ये क्या छत्तीसगढ़ की बात कर रही है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर स्वांग करती है। असल में वह सोनिया महतारी के चरणों में समर्पित है। छत्तीसगढ़ को लूट कर यहां की जनता का धन दिल्ली भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों बुजुर्ग माताओं के साथ दुराचार हो रहा है। कांग्रेस कितना भी दिखावा कर ले जनता सब जानती है।
कांग्रेस को छत्तीसगढ़ महतारी नहीं सोनिया महतारी से मतलब है – अशोक राजपूत
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
