रितेश पटेल

कोण्डागाँव (गंगा प्रकाश)– जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन से कुटीर तकस्थापित दुकानदारो ने काबीज भूमि पर पट्टे की मांग करते प्रभारी मंत्री कवासी लखमा को आवेदन सौंपा है, जानकारी देते दुकानदारों ने कहा कि वे 30 वर्षों से अधिक समय से उक्त स्थल पर अपनी आजीविका रोजी-रोटी चला रहे हैं लेकिन पट्टा प्राप्त नहीं होने से कहीं न कहीं भविष्य और रोजी-रोटी को लेकर भी चिंतित रहते हैं, आवेदनकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार मकान एवं दुकानों के कबीजो को पटा दे रही है लेकिन उन्हें अब तक उनके काबिज दुकानों का पट्टा प्राप्त नहीं हो सका है। वे शासन से निवेदन करते हैं कि उन्हें भी शासन के नियमानुसार पट्टा प्रदान किया जाए।ज्ञात हो कि उक्त दुकानदार पहले अन्यत्र जगह में स्थापित थे जिन्हें बाद में व्यवस्थित तरीके से उक्त स्थल पर स्थापित किया गया था लेकिन आज पर्यंत तक उन्हें पट्टा प्राप्त नहीं हो सका है जिसके चलते उन्होंने प्रभारी मंत्री के माध्यम से शासन को आवेदन सौंपा है।

 लगभग 20 दुकानदारों ने आबकारी मंत्री कवासी लखमा को एक ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस भवन से कृषक कृटीर तक की दुकानों की भूमि का पट्टा दिये जाने की मांग की है। दुकानदारों ने बताया कि वे इस भूमि पर लगभग 30 वर्षो से अपनी आजीविका चला रहे है। अब छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल की मंशा अनुसार उनको पट्टा दिया जाये, जिससे वे अपनी आजीविका निश्चिन्त होकर कमाते रहे।प्रभारी  मंत्री से मिले  आश्वासन से  आवेदक दुकानदार आशान्वित नजर आ रहे है । आवेदन देने वालो में असलम अंसारी, राजू तिवारी, सूर्या राव, तरवेज अंसारी, मदन ध्रुव, डिस्को, गोपाल मिश्रा, अमरजीत सिंह, सन्नी, सलीम, कमलेश देवांगन व आदि दुकानदार मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version