बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। मोर आवास मोर अधिकार के तहत लवन मंडल अंतर्गत ग्राम सिंघारी में सभा लेकर फॉर्म भरवाया गया ! केंद्र सरकार द्वारा विगत 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार के पास12 लाख आवास का पैसा भेज गया !लेकिन छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की सरकार द्वारा हितग्राहियों को राशि जारी नही की और न ही राज्यांश की राशि दिया गया! इससे छत्तीसगढ़ के 12 लाख गरीब परिवार का पक्का मकान का सपना अधूरा रह गया!गाँव गाँव मे भूपेश सरकार के खिलाफ आक्रोश हैं लोग समय का इंतज़ार कर रहे है।उक्त विषय पर चर्चा करते हुए युवा भाजपा नेता सर्वेंद्र साहू ने वरिष्ठ पत्रकार गोलू कैवर्त को बताया कि गरीबों के लिए केंद्र का भाजपा सरकार ने पक्का मकान के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार को रुपये भेजे हैं लेकिन कांग्रेस सरकार केंद्र द्वारा भेजे गए रुपये को रोक दिया है जिससे छत्तीसगढ़ के लाखों बेघर का पक्का मकान का आशियाना अधूरा है।जिसके लिए सिर्फ और सिर्फ भूपेश बघेल सरकार पूर्णतः जिम्मेदार हैं। उक्त कार्यक्रम में , शक्तिकेन्द्र प्रभारी युवा लोकप्रिय भाजपा नेता सर्वेन्द्र साहू, संयोजक समविवेक दास मानिकपुरी, हीरालाल वर्मा, पंकज घृतलहरे, रामदास बंजारे,शिवकुमार साहू, रामदास बंजारे, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
