महासमुंद(गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही भारतीय जनता पार्टी पूरे एक्शन मोड में हैं 26 अप्रैल को महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है जिसको देखते हुए सरायपाली के नए मंडी प्रांगण में सरायपाली विधानसभा के चारों मंडल के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन का आयोजन हुआ
जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथो-हाथ लिया है और पूरे राज्य में अभूतपूर्व संतोष और खुशी का माहौल है। यह समर्थन नए भारत और विकसित भारत के लिए है। हमारे प्रधानमंत्री सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं पिछले चुनाव के परिणाम से हतोत्साहित नहीं होकर बल्कि उत्साहित होकर कार्यकर्ता फिर से लोकसभा चुनाव की तैयारी में दिन-रात जुटे हैं। मंत्री टंकराम वर्मा ने अपील कि की “अबकी बार 400 पार” के लक्ष्य को प्राप्त करने तक एक क्षण के लिए भी रुकें नहीं, थकें नहीं।
सांसद चुन्नीलाल ने कहा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने मात्र 90 दिन की अल्पावधि में जनता के हित के लिए जो काम किया, जो योजनाएँ बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया, वह 10 वर्ष के मोदी सरकार के कार्यकाल का एक छोटा-सा मॉडल है। केवल 90 दिनों में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने 14 दिसंबर को पहली कैबिनेट में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दी गई। 25 दिसंबर को बकाया बोनस का भुगतान किया गया। धान खरीदी की लिमिट प्रति एकड़ 21 क्विंटल की गई। किए गए वादे के मुताबिक रामलला दर्शन के लिए ट्रेन रवाना की गई। युवाओं के न्याय दिलाने पीएससी की जाँच सीबीआई को सौंपी गई। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रु. की राशि अंतरित की गई। प्रदेश के किसानों को 13 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि एकमुश्त उनके खाते में ट्रांसफर की गई।


लोकसभा प्रत्याशी और पूर्व संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने देश के लोगों के लिए पांच न्याय गारंटी दी हैं यह महज चुनावी सब्जबाग है कांग्रेस की देश में अपनी कोई साख नहीं बची हैं अब वो देश की जनता को 5 न्याय की गारंटी दे रही हैं । झूठ परोसना कांग्रेस की फितरत में ही हैं। देश में सिर्फ एक ही गारंटी चलती हैं और वो है मोदी जी की गारंटी। अपने अस्तित्व की तलाश में भटक रही कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से इस तरह के झूठे वादे नहीं करना चाहिए…
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने कहा कि जिस तरह से देश ने हाल ही में दो बार दीवाली मनाई, उसी तरह से हम दो बार होली भी मनाएंगे। लोकसभा चुनाव में 400 पार करने की संकल्प की सिध्दि के लिए एवं महासमुंद लोकसभा से जीत के लिए धमतरी से सरायपाली और दूरस्थ अंचल देवभोग तक भाजपा का परचम लहराना होगा और इसके लिए आपके विधानसभा के साथ साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एकमत होकर, एकजुट होकर इस काम में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम में 500 कार्यकर्ता मे 7 जनपद सदस्य, 8 सोसायटी अध्यक्ष, 10 सरपंच, 100 पंच सहित सामाजिक कार्यकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता ने प्रवेश किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version