अस्थाई प्रशिक्षक के लिए होगी भर्ती चयन
कांकेर (गंगा प्रकाश)। जिला कांकेर में खो-खो खेल का खेलो इंडिया लघु केन्द्र प्रारंभ किया जा रहा है, जिला खेल अधिकारी संजय जैन ने चर्चा में बताया कि जिले में खेलो इंडिया का जल्द ही प्रारम्भ होगा, जिसके लिये अस्थाई रूप से एक खो-खो प्रशिक्षक की आवश्यकता है, जिले के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्राप्त होगा, चयनित अभ्यर्थीयों को एकमुश्त मासिक मानदेय शासन के निर्देशानुसार प्रदाय किया जावेगा। इस हेतु योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिये वॉक इन इंटरव्यू (Walk in interview) द्वारा दिनांक 20.01.2023 को प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, इण्डोर स्टेडियम भवन कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में आयोजित होगी। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता तथा खो-खो खेल से संबंधित उपलब्धि प्रमाण-पत्र सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जिनका कौशल प्रशिक्षण लिया जायेगा सकता है।
There is no ads to display, Please add some
