महासमुंद (गंगा प्रकाश)। महासमुंदविधानसभा क्षेत्र आज अखन्ड सत्याग्रह के 483 वें समर्थन में हजारों किसान पहुँचे साथ ही किसान छात्र मजदूर महिला किसान जोड़ो किसान रथ यात्रा का समापन रैली सभा लोहिया चौक महासमुंद में आज दोपहर 1:00 बजे हजारों किसान,महिला, साथ किसान नेता अशवन्त तुषार साहू शामिल हुए।

अपने उद्बोधन में कहा आज जो 483 वे दिन तुमगांव हाईवे में किसान सत्याग्रह कर पूरे भारत में इतिहास रचने का कार्य किया है।

 विश्व धरोहर सिरपुर पर्यटन स्थल और कोड़ार बांध को बचाने के लिए किसान कुछ भी कर सकते हैं। किसान अन्नदाता और देश के पालक हैं। उनके साथ गद्दारी करना देशद्रोह के समान है। 

 महिला नेत्री डिगेश्वरी चंद्राकर पूर्व सरपंच ने कहा कि यह ऐतिहासिक सभा और रैली भ्रष्टाचार में डूबे जिला प्रशासन और स्थानीय भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को जगाने के लिए है। इतने में भी नहीं जागे तो विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को हराकर ही दम लेंगे।

 राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा भ्रष्ट उद्योगपति करणी कृपा उद्योग के मालिक और उनके दलाल महासमुंद जिला के नौकरशाह,स्थानीय भ्र्ष्ट विधायक विनोद सेवन चंद्राकर को आड़े हाथों लेते हुए गरजे,उन्होंने कहा कि पैसे की दलाली में किस प्रकार से जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक,विधायक सहित सभी नौकरशाह भ्रष्ट उद्योगपति को जेल भेजने के बजाय उसको बचाने के लिए जुटे हुए हैं।

जिला प्रशासन,मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर सत्याग्रही किसानों के प्रतिनिधियों को बुलाकर हल नहीं निकालते तो महानदी मोड़ से लेकर सरायपाली तक नेशनल हाइवे रास्ता रोकने के लिए हमें बाध्य होना पड़ेगा।

सभा को राज्य आंदोलनकारी अन्य नेतायो ने सभा को संबोधित किया


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version