बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी वर्ष 2023-24 के लिये खरीफ फसलों धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन, तिल एवं कपास के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बेतहाशा वृद्धि कर देश की किसानों को सौगात दिया है । उक्त बातें पूर्व उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पलारी एवं भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने मोदी सरकार द्वारा धान के समर्थन मूल्य में 143 रु की वृद्धि के साथ अन्य खरीफ फसलों के मूल्यों में भी वृद्धि के परिपेक्ष्य में कही । मंडल अध्यक्ष साहू ने आगे कहा कि किसानों की समृद्धि के लिये प्रतिबद्ध मोदी सरकार के द्वारा लिये गए फैसले से किसानों को अब धान की फसल में 2040 रु के स्थान पर 2183 रु प्राप्त होंगे । मोदी सरकार के पहले 2014-15 में यह कीमत 1360 रुपये थी । आने वाले समय में किसानों की दोगुनी आय के लक्ष्य के साथ काम करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के माध्यम से किसान और सशक्त एवं मजबूत बनेगा ।
There is no ads to display, Please add some
