किसानों को हुए क्षतिपूर्ति पर तत्काल सरकार दे उचित मुआवजा 

खैरागढ़(गंगा प्रकाश)।-राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, ज़िला भाजपा महामंत्री दिनेश गांधी, मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता, किसान मोर्चा महामंत्री घासी राम साहू  एवं मंडल महामंत्री संतोष यादव की उपस्थिति में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मटिया- दर्री एनीकट के गेट को विधि विपरीत बंद कर कृषकों की बेशकीमती जमीनों को नष्ट करने तथा एनीकट को ध्वस्त करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करने एवं कृषकों को हुए नुकसान का क्षतिपूर्ति/ मुआवजा राशि दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया।इरिगेशन विभाग के द्वारा मटिया- दर्री एनीकट के गेट को बंद रखे जाने के फलस्वरूप हम कृषको के बेशकीमती जमीनों/फसलों को भारी नुकसान होने के साथ-साथ एनीकट की क्षतिग्रस्त होने पर शासन को आर्थिक क्षति हुई है। जिसके कारण संबंधित अधिकारी /कर्मचारी पूर्ण रूप से दोषी है। हमारी निम्न मांगों को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण किया जावे। दोषी अधिकारियो कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सेवा मुक्त कर करने की कार्यवाही की जाए। पीड़ित किसानों को भूमि की उपज अनुपात (खरीफ एवं रबी फसल )अनुसार मुआवजा दिया जावे। एनीकट के नीचे भाग में खुज्जी पुल तक एवं ऊपरी भाग में मटिया खार तक तटबंध का निर्माण कार्य अविलंब आरंभ कर किसानों के जीविकोपार्जन के साधन उक्त भूमि को पूर्ववत किया जाए।एनीकट निर्माण के कारण डुबान पानी के नीचे में आने वाली जमीनों का मुआवजा प्रदान किया जावे। उक्त एनीकट का निर्माण की जांच कराने एवं निर्माण कार्य में जो धांधली हुई उसके लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाही करवाएं व आर्थिक क्षति की वसूली की जावे एवं अपराधिक प्रकरण दर्ज की जावे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version