बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण वन विभाग की गेट से ही वापस होना पड़ा

मैनपुर तहसीलदार वसीम सिद्दीकी पहुंचकर लिए ज्ञापन

मैनपुर (गंगा प्रकाश) । दैनिक सोमवारी बाजार मैनपुर में आज बड़ी हल्ला बोल कर किसान संघर्ष समिति राजा पड़ाव क्षेत्र के जनता ने किया जिसमें वन विभाग ने फर्जी तरीके से प्रकरण बनाकर के किसानों को जेल दाखिल करने के मुद्दे को लेकर  जोर शोर से आंदोलन किए वहीं दुर्गा मंच पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर धरना दिया गया और संबोधन भी की गई जिसमें प्रमुख रूप से संबोधन में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दैनिक मंडावी ने वन विभाग पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि फर्जी तरीके से किसानों के साथ वनवासियों के साथ अन्याय किया जा रहा है यह बड़ा दुर्भाग्य है वन विभाग की इस तरह की करतूत आम जनता के लिए नहीं होनी चाहिए आज हमारे ऊपर इस तरह से कर रहे हैं कल और किसी के खिलाफ भी कर सकते हैं आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जन्मेजय नेताम ने वन विभाग को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इस तरह से व्हाट्सएप मैसेज करके लोगों पर कार्यवाही करवाने वाले प्रभावशाली व्यक्ति पर भी कार्यवाही की जाए ताकि ऐसे करतूतों की पर्दाफाश हो वही आम आदमी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी रहे सियाराम ठाकुर ने इस पर छत्तीसगढ़ सरकार को दोषारोपण करते हुए कहा इस सरकार वनवासियों को परेशान कर रहे हैं और पेशा कानून लागू करने की बात की जाती है लेकिन पेशा कानून केवल नाम मात्र की रह गई है यह पेशा कानून लागू ना हो करके अपनी बर्बरता की कानून लागू करके निर्दोष लोगों को वन विभाग के द्वारा जेल में डाला जा रहा है यह सरकार की पूरी तरह नाकामी है। संबोधन में आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदू नेगी पूर्व जनपद सदस्य सुखचंद ध्रुव महान सिंह  बलीराम ठाकुर सहित अनेकों लोगों ने वन विभाग पर कड़ा प्रहार किए हैं उसके बाद दुर्गा मंच से रैली निकालकर के नारेबाजी करते हुए वन विभाग के खिलाफ हल्ला बोले और वन विभाग कार्यालय घेराव करने पहुंचे जहां पर पुलिस बल ने पहले से ही तैनात थे जिसके कारण वन विभाग की मुख्य दरवाजा पर पहुंचकर हल्ला बोल किए नारेबाजी करते रहे वही वन विभाग की लापरवाही नहीं चलेगी  करके एक घंटा तक हल्ला बोल किए और उसके बाद वन विभाग की एसडीओ राजेंद्र सोरी एवं मैनपुर तहसीलदार वसीम सिद्दीकी जी ने पहुंचे और आक्रोश ग्रामीणों को समझाइश दिए की पक्की कार्यवाही करेंगे वहीं ग्रामीणों ने मांग किए हैं कि कौन प्रभावशाली व्यक्ति है जो व्हाट्सएप मैसेज करके कार्यवाही करवा रहा है हम वन विभाग के साथ हैं ऐसे ही वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाए लेकिन इस तरह से निर्दोष लोगों को कार्यवाही किए हैं यह बड़ी निंदनीय है इस तरह की ग्रामीणों ने अपनी मांग रखी जिसके बाद वसीम सिद्दीकी जी को ज्ञापन सौंपकर मांग रखी वहीं वसीम सिद्दीकी जी ने मामला की  जांच करके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही हैं। वहीं वन विभाग की एसडीओ राजेंद्र सोरी ने भी जिम्मेदारी पूर्वक सूक्ष्म जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही वन विभाग की माने तो बताया जा रहा है जिन व्यक्तियों ने 7 साल पहले जंगल को काटा था वह  उड़ीसा की व्यक्ति बताया जा रहा है लेकिन उड़ीसा की निवासी यहां आकर के 7 साल पहले काटा है लेकिन आज उन पर कार्यवाही किया जाना वन विभाग की घोर लापरवाही है या पैसा लेकर के उन पर कार्यवाही ना करते हुए 7 साल तक कि उन्हें गुमराह किया गया था ऐसे ही आरोप ग्रामीणों के द्वारा लगाया जा रहा था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री राम मरकाम पूरन मेश्राम पुनीत राम नेताम खेदु नेगी जन्मेजय नेताम गौकरण मरकाम सुखचंद ध्रुव महान सिंह सियाराम ठाकुर मनोज मिश्रा बलीराम ठाकुर प्रेमलाल राजाराम गोपाल राम मरकाम निरंजन नेताम विक्रम सिंह नेताम श्यामा कुमार जीतू राम कार्तिक राम नंदलाल पुजारी अशोक नेताम उमेश कुमार ईश्वर सिंह कोमल सिंह रमेश कुमार लक्ष्मण जयलाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version