मैनपुर/दर्रीपारा (गंगा प्रकाश)। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज गरियाबंद जिले के वनांचल ग्राम दर्रीपारा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। वहीं भाजपा का गढ़ माने जानेवाले बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के बारे में लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि  छत्तीसगढ़िया स्थानीय कांग्रेस के नेता जनक ध्रुव ने भाजपा के इस किले को ध्वस्थ कर कांग्रेस की जीत का परचम लहराया वह आप सब मतदाताओं व कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। जिसका श्रेय मेरे मतदाता मेरे कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने अपनी अथक प्रयास से मुझे विधानसभा तक पहुंचाया।

वहीं मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी परिस्थितियों में आपके साथ रहेंगे मैं पहले भी वही जनक था आज आज भी वही हूं विधायक बनने के बाद भी पहले जैसा ही संबंध आप सभी से रहेगा। और किसी भी प्रकार की समस्या और कठिन परिस्थितियों में मैं आपके सेवा के लिए तत्पर रहकर कार्य करूंगा। इसी प्रकार अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी जगह पहुंच कर आम लोगों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए लोगों की कई समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। वहीं कई छोटी मोटी समस्याओं का त्वरित निराकरण हेतु संज्ञान लेकर निदान भी कर रहे हैं।इस मौके पर अमित मिरी, नेहाल नेताम,जनपद सदस्य खिलेश्वरी आयाम, सरपंच सुनीता नेताम, शंकर नेताम, अशोक ध्रुव,विष्णु नेताम,बिसाहू राम नेताम, केशनाथ ध्रुव, गैंद लाल मरकाम, सुंदरी नेताम,लक्की नेताम, रोहित नेताम,टिकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version