गुरुचरण सिंह राजपूत
धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। विकासखंड धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम कुकरी खोर्रो में आज एक आंगनबाड़ी भवन की छत गिर गई वहीं दुर्घटना के दौरान किसी प्रकार की हताहत की खबर नही आई है आपको बता दे की बीते दिनों इसी गांव के स्कूल के जर्जर भवन को लेकर प्रमुखता से खबर दिखाई गई थी जिसके बाद आज यह हादसा हुआ है।ग्रामीणों ने बताया की घटना के वक्त बच्चे वाहन मौजूद नहीं थे वरना आज एक बड़ी अनहोनी हो जाती घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया की उक्त भवन पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी और आंगनबाड़ी के बच्चो को इसी भवन में बैठाकर पढ़ाया जाता था किंतु आज बारिश की वजह से छत टपक रही थी इस कारण बच्चो को भवन में नहीं बैठाया गया था और तकरीबन 2 बजे के आसपास उक्त भवन की छत गिर गई।
There is no ads to display, Please add some
