अखिलेश जायसवाल

सरगुजा (गंगा प्रकाश)। मेंड्राकला में संभाग स्तरीय कुम्हार समाज सम्मेलन किया गया। इस दौरान सर्व कुम्हार समाज संगठन पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ जनों के द्वारा चक्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

  कार्यक्रम में सरगुजा,सूरजपुर,कोरिया,बलरामपुर व जशपुर जिले अंतर्गत करीब 200 गांव के हजारों कुम्हार पहुंचे। जहां कुम्हारों ने अपने समाज के कुरीतियों को दूर कर आगे बढ़ाने के उद्देश्य पर सर्वसम्मति से निर्विरोध संभाग अध्यक्ष अमरनाथ प्रजापति,जिला अध्यक्ष शंकर प्रजापति,उपाध्यक्ष प्रताप प्रजापति,महामंत्री सोभनाथ प्रजापति,जिला सचिव शिवनाथ प्रजापति व सह सचिव मुरली प्रजापति को चुना गया। जिनके निर्वाचित होने के बाद उपस्थित समाज के लोगों ने फूल माला पहनाकर बधाई दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संभाग अध्यक्ष अमरनाथ प्रजापति ने नई जिम्मेदारी मिलने पर अभिवादन करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में कुम्हारों की संख्या लाखों में है जिनका नेतृत्वकर्ता मजबूत नहीं होने के कारण दबे तले हैं परंतु अब कंधे से कंधा मिलाकर चलना है प्रदेश की किसी भी कुम्हारों के प्रति अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। माटी कला बोर्ड के तहत मिल रही योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ प्रत्येक कुम्हारों के घर तक पहुंचाया जाएगा। जिला अध्यक्ष शंकर प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा समाज को मजबूत बनाने के लिए जिले के प्रत्येक विकासखंड में सर्वे कराकर संगठन का विस्तार करके हमें एक दूसरे का पूरक बनकर समाज उत्थान के संदर्भ में काम करना है। सर्व कुमार समाज संगठन प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश कुंभकार ने कहा समाज विभिन्न कुरीतियों में बंटा है जिसे एकजुट होकर वरिष्ठ जनों से प्रेरणा स्त्रोत लेकर युवा पीढ़ी को सहयोग समर्थन व आशीर्वाद से आगे बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम बैहरा ने कहा रमन सरकार ने सन 2006 में प्रत्येक तहसील के गांव में कुम्हारों के लिए 5 एकड़ जमीन अलॉटमेंट किया है जिसके बावजूद आज तक नहीं दिया जा सका जिससे कुम्हार मिट्टी के तहत काम नहीं कर पा रहे हैं जिसका जांच करवाकर सभी गांव में उपलब्ध करवाएंगे। इनके अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सभा का संचालन गिरिवर प्रजापति ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बिंदेश्वर प्रजापति,श्याम नारायण प्रजापति,समयलाल प्रजापति,घासीराम प्रजापति, सुहग प्रसाद प्रजापति,रामलाल प्रजापति,दशरथ प्रजापति देवकुमार प्रजापति,कमलेश प्रजापति,जगदीश प्रजापति, हीरालाल प्रजापति सर्व कुमार समाज संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रजापति,प्रदेश सदस्य चंद्रिका प्रजापति, बाबूलाल प्रजापति राम,परमेश्वर प्रजापति,अवध प्रजापति के अलावा अन्य कुम्हार समाज के लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version