गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। प्रयास पब्लिक स्कूल कोपरा के छात्रा कु. अदीति साहू का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। छात्रा के पिता संतोष कुमार साहू कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक, संकुल समन्वयक पाण्डुका हैं एवं उनकी माता श्रीमती कुसुम साहू भी शिक्षिका है। जिसका लाभ अदिती को जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए सहयोग मिला है। छात्रा के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर जनपद पंचायत फिगेंश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अदिती का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होना हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है।उनके परिवार के सभी लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की। कु.अदिती योगेश साहू के बड़े भाई संतोष साहू की सुपुत्री है।विद्यालय के एम.डी. सर पुष्कर पुरी गोस्वामी, प्रिंसिपल सर युगलकिशोर साहू, संकुल समन्वयक अनिल सिन्हा सहित शिक्षिकाओं किरण भारती, गायत्री वर्मा, लाली तारक श्रेष्ठा तारक ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जज्वल भविष्य की कामना की है।
There is no ads to display, Please add some
