अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)। ग्राम बरबसपुर निवासी सीताराम राजवाड़े ने थाना रामानुजनगर में लिखित आवेदन एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाए सूरजपुर का जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया कि सहायक लिपिक, समिति गणेशपुर का शिव प्रताप सिंह के द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए अनाधिकृत लाभ प्राप्त किए जाने के उद्धेश्य से दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ करते हुए 6 कृषकों के खाते के रकबे को बढ़ा दिया तथा 9 कृषकों के धान के बोनस की तीन किस्तों की राशि 1 लाख 29 हजार रूपये को अपने बैंक खाता में लिंक कराकर राशि अपने खाते में ट्रांसफर कराकर राशि का उपयोग किया है। मामले में थाना रामानुजनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 19/23 धारा 420, 467, 468 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी के मार्गदर्शन में थाना रामानुजनगर की पुलिस ने तत्परतापूर्वक दबिश देकर आरोपी शिवप्रताप सिंह पिता दुबे सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बरबसपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किए जाने पर उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर बिपिन लकड़ा, एएसआई बिसुनदेव पैंकरा, प्रधान आरक्षक जय प्रकाश कुजूर, फिरोज खान, आरक्षक धनंजय साहू, गणेश सिंह, दीपक यादव, शिव सिंह व सैनिक देवचंद सक्रिय रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version