अवैध चौपाटी के विरुद्ध जारी धरना स्थगित सभी वार्डों में होगा भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का विस्तार :-  पूर्व मंत्री राजेश मूणत

सागर बत्रा 

रायपुर (गंगा प्रकाश):- कोई तो ऐसा क्षेत्र हो जहाँ कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार न हो- डॉ. रमन धरने से छत्तीसगढ़ सरकार हिल गई-अरुण साव मूणत ने किया दिशाहीन सरकार को जगाने का काम- नारायण चंदेल पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में अवैध चौपाटी के खिलाफ चल रहा धरना आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की मौजूदगी में स्थगित कर दिया गया अब भाजपा राजधानी के सभी वार्डों में अपने आंदोलन का विस्तार करेगी और राज्य सरकार के संरक्षण में नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेस्ट द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को उजागर करेगी धरना स्थल में आयोजित सभा में भाजपा के अनेक नेता,विधायक,पूर्व विधायक और पदाधिकारी पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया उन्होंने कहा कि कोई तो ऐसा क्षेत्र हो जहाँ कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार न हो,भूमाफिया रेत माफिया नशा माफिया और अब चौपाटी माफिया सब कांग्रेस के राज में फल फूल रहे हैं धर्मान्तरण का खुला खेल प्रदेश सरकार की शह पर हो रहा है हमारे जनजातीय बंधुओं को प्रशासन की शह पर प्रताड़ित किया जाता है और सरकार मौन रहकर तमाशबीन बनी रहती है कोयले में प्रति टन 25 रुपये की दलाली किसकी जेब में जा रही है यह किसी से छुपा नहीं है मैं कांग्रेस सरकार से कहना चाहता हूँ  कि छत्तीसगढ़ की जनता सरकार बनाना जानती है तो सरकार बदलना भी जानती है 5 वर्ष में आप हाँफने लगे। हमने 15 साल छत्तीसगढ़ को सजाया सँवारा लेकिन इस तरह समाज और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया मैंने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से चर्चा की उनसे पूछा कि आपकी तरफ से इस पर क्या कार्यवाही की जाएगी पुरी ने आश्वसन दिया कि आप निश्चिंत रहिए डॉ साहब मैं ऐसी कार्यवाही करूँगा कि नजीर बन जायेगी हम जानता कि पाई पाई का हिसाब लेंगे।दोषियों पर कार्यवाही करेंगे डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हम इस आंदोलन का विस्तार करेंगे और इसे रायपुर के एक एक वार्ड तक ले कर जाएँगे मैं आग्रह करता हूँ कि आंदोलन को स्थगित करें राजेश मूणत के संघर्ष को आप सबने देखा सहयोग दिया इस आंदोलन को जन आंदोलन बनाया यह सराहनीय है मैं राजेश मूणत को नारियल पानी पिला कर इस आंदोलन के स्थगन की घोषणा करता हूँ परंतु सरकार यह न समझे कि हमारी लड़ाई यहीं खत्म हुई। हम जन जन तक स्मार्टसिटी में गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर जाएंगे अब गली मोहल्ले में इनके पुतले जलेंगे इनका कलुषित चेहरा जनता के सामने लाएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने  कहा कि 11 दिन के इस अनिश्चितकालीन धरने से छत्तीसगढ़ सरकार हिल गई है मैं सभी कार्यकर्ताओं को साधुवाद देता हूँ। आपकी ताकत और नेक नियति से किए गए इस आंदोलन का असर पूरे प्रदेश में होगा जिस तरह से इस शैक्षणिक केंद्र का नाम बर्बाद करने का काम,यहाँ के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कांग्रेसी महापौर कर रहे हैं, यह सब कांग्रेस सरकार की शह पर हो रहा है जिस तरह पूरे प्रदेश को नशे का गढ़ बनाया उसी तरह इस एजुकेशन हब को भी नशे का केंद्र बनाने की नीयत से यह निर्णय लिया गया है मैं राजेश मूणत को,रायपुर शहर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं को और पार्षदों को बधाई देता हूँ कि पानी से डरे बिना,ठंड से डरे बिना,तानाशाह सरकार से डरे बिना लगातार यहाँ डटें रहे और इस जन हित के मुद्दे को प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में चर्चा का विषय बनाया। हम जनता से जुड़े हर मुद्दे पर पूरी ताकत से लोगों के बीच जाएँगे जनता से किए एक एक वादे का जवाब इस सरकार को देना होगा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि राजेश मूणत और भाजपा शहर जिला के द्वारा आहूत धरने ने कुम्भकर्णी निंद्रा में लीन प्रदेश की दिशाहीन सरकार को जगाने का काम किया है रायपुर नगर निगम जो प्रदेश का प्रतिबिम्ब है,प्रदेश का आईना है, उसकी कांग्रेस नेताओं ने,कांग्रेसी महापौर ने क्या दुर्गति कर दी है अव्यवस्थाओं का अपराध का नशे का केंद्र बना कर रख दिया है सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए सभी भ्रष्ट कार्यों का सिलसिलेवार उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार से 1000 करोड़ रुपए स्मार्ट सिटी के लिए मिले। लेकिन काम कहीं नजर नहीं आता। स्मार्ट सिटी के पैसे से ढेबर कॉलोनी में सड़क बन गई  यह सब क्या हो रहा है कैसी मनमानी है? केंद्र सरकार ने प्राइवेट कॉलोनियों में खर्च करने के लिए पैसा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन होगा और कांग्रेस को घर बैठाने के बाद यह सिलसिला खत्म होगा राजेश मूणत ने कहा कि अब तक नगर निगम ने हाईकोर्ट में अवैध चौपाटी के संबंध में जवाब नहीं दिया है नगर निगम जवाब देगी,तब उसकी समीक्षा करेंगे कार्यक्रम में आभार भाजपा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने किया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओंकार बैस ने किया सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे,संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version