मोदी का छत्तीसगढ़ के जनता के साथ सौतेला व्यवहार
इतिहास में पहली बार बिना करणों का इतनी संख्या में ट्रेनों का रद्द होना

रायपुर(गंगा प्रकाश)।छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार की फेल्वर नीति के कारण इन तीन साल चार माह में रायपुर से होकर गुजरने वाली 67382 ट्रेनें रद्द हुई है यह जो आंकड़ा है सिर्फ रायपुर का आंकड़ा है। पूरे देश में रद्द की जा चुकी ट्रेनों का आंकड़ा तो लाखों में होगा। इतिहास में पहली बार इतनी अधिक संख्या बिना कारण की ट्रेनों का रद्द होना एक प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। मध्यम एवं गरीब वर्ग के लिए ट्रेन सस्ता एवं अच्छा साधन होता है। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो रही है पिछली 3 साल से रक्षाबंधन के त्यौहार में ट्रेन के रद्द होने के कारण बहनें अपने भाई को राखी नहीं बांध पा रही है जबकि रक्षाबंधन का त्यौहार साल में एक बार आता है जिनका बेसब्री से भाई एवं बहन इस दिन का इंतजार करते हैं। दीपावली, दशहरा, ईद हर त्यौहार में ट्रेनों का रद्द होना आम जनता के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन गई है। वह ने इस समय भी परेशान एवं चिंतित है क्या मोदी सरकार के गलत नीति के कारण फिर से इस समय भी रक्षाबंधन में ट्रेन को रद्द कर दिया जाएगा?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है लोगों के पास इतना पैसा जेब में नहीं बचता कि वे प्राइवेट गाड़ी करके आना जाना कर सकें। आमदनी तो बढ़ती नहीं लेकिन खर्च लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा से छत्तीसगढ़ में 9 सांसद हैं लेकिन एक भी सांसद छत्तीसगढ़ की जनता के लिए आवाज नहीं उठाती यह बहुत बड़ी विडंबना है। भाजपा के सांसद मोदी सरकार के असफलता को छुपाने में लगे रहते हैं। मोदी के असफलता को छुपाने के लिए जनता के ध्यान को भटकाने के लिए जनहित के मुद्दों से हटकर के बयानबाजी करते रहते हैं।
वंदे मातरम ट्रेन के नाम से लोगों की जेब में डाका डालने का काम किया जा रहा है। कुछ दिन ही छत्तीसगढ़ में वंदे मातरम ट्रेन चली उसके बाद वंदे मातरम ट्रेन को भी बंद कर दिया गया, हर मोर्चे पर केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार फेल है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version