मालखरौदा विकासखंड में पहली बार केबीसी में हुआ चयन

करन अजगल्ले

सक्ती (गंगा प्रकाश) । नगर पंचायत अड़भार निवासी तुषार बरेठ का चयन सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस सीजन के रियलटी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए हुआ है। उन्हें शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया है, जहां 21 दिसंबर को वे रात 9 बजे अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे। तुषार बरेठ उसके पिता धर्मेंद्र बरेठ के साथ मुंबई रवाना हो चुके हैं। वे एक मेधावी छात्र हैं। बता दे की शक्ति जिले के विकासखंड में पहली बार किसी छात्रा का चयन केबीसी के हॉट सीट के लिए हुआ है। उनका चयन इस सीजन के रियलटी शो कौन बनेगा करोड़पति में होने पर पूरे नगर सहित अंचल में हर्ष हैं।

कई माह से कर रहे थे प्रयास

तुषार बरेठ ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से केबीसी में चयनित होने के लिए प्रयास कर रहे थे। कठिन परिश्रम के बाद उनका चयन हो गया। उन्हें सलेक्शन के लिए फोन आया था। तुषार के मुंबई पहुंचने पर केबीसी की टीम ने उनके जीवन से संबंधित कथानक पर शूट भी किया है।

सीधे हॉट सीट पर बैठेंगे

मुंबई जाने से पहले तुषार ने बताया कि केबीसी में उसके सीधे चयन हुआ है वे हॉट सीट पर महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देने के लिए बैठेंगे। वे स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल रायपुर में अध्ययनरत है। जिसके पिता शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

महानायक से मिलने की इच्छा होगी पूरी

तुषार बरेठ ने बताया की महानायक अमिताभ बच्चन को अभी तक उन्होंने परदे पर ही देखा था। लेकिन केबीसी में चयन होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ बच्चन से मिलने की उनकी तमन्ना पूरी हो रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version