गरियाबंद/छुरा (गंगा प्रकाश)। हैल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा को विगत दिनों छुरा में कैंसर पीड़ित राकेश साहू के ईलाज के लिए उनके पुत्र के द्वारा आर्थिक सहयोग का अपील प्राप्त हुआ था।जिस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उनको 15000 रु का चेक ग्रुप के माध्यम से प्रदान किया गया। उक्त पीड़ित पूर्व में पान दुकान संचालित करता था लेकिन बीमारी के कारण अब वो घर में रहता है जिसके कारण वो आर्थिक रूप से असक्षम हो गया है। विदित हो कि छुरा से संचालित यह ग्रुप स्थानीय व्यापारियों एवं शिक्षकों के सहयोग से संचालित है।यह गरियाबंद जिले का ऐसा अनूठा ग्रुप है जो गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को उपचार हेतु आंशिक आर्थिक सहयोग प्रदान करता है। वर्तमान में यह सिर्फ गरियाबंद जिले के जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहा है।इस ग्रुप में स्थानीय सदस्यों के साथ ही अन्य जिलों के सदस्य भी जुड़ कर सेवा के इस अभियान को सफल बनाने में लगे हैं।इस ग्रुप द्वारा अभी तक 30 से अधिक जरुरतमंद को उपचार हेतु आंशिक आर्थिक सहयोग पहुंचाया जा चुका है।
There is no ads to display, Please add some
