गोलू कैवर्त 

बलोदा बाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सचीन्द्र चौबे ,डी एस पी  अभिषेक सिंह के मार्ग दर्शन में बाल दिवस से प्रारंभ हुआ बाल सुरक्षा सप्ताह बलोदा बाजार क्षेत्र में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत उनकी पुलिस सुरक्षा और जागरूकता विश्वास की थीम पर काम कर रही हैं। विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र छात्राओं को सुरक्षा और अन्य मामलों की जानकारी अवगत कराया जा रहा है। पूरी गंभीरता के साथ विद्यार्थी इसमें अपनी रुचि दिखा रहे हैं*!

इसी सिलसिले में पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी गल्स स्कूल बलौदा बाजार की छात्राएं पुलिस स्टेशन विजिट के अंतर्गत स्थानीय कोतवाली थाना पहुंची। पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से देखने और समझने की उनकी जिज्ञासा थी थाना प्रभारी एवं स्टाफ़ ने छात्राओं को मददगार,  मुंशी, विवेचक और पुलिस थाना प्रभारी के कक्ष एवं यहां से होने वाले कार्यों के बारे में छात्राओं को अवगत कराया । प्रथम सूचना रिपोर्ट को डिजिटल युग में अपडेट किया गया है और प्रति 24 घंटे में ऐसे मामलों को सीसीटीएनएस में अपलोड किया जा रहा है। इसकी कार्यप्रणाली से संबंधित जानकारी भी स्कूली विद्यार्थियों को दी गई। रोजनामचा के अलावा मालखाना व आर्म्स स्टोर की उपयोगिता के संबंध में भी पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों का आवश्यक मार्गदर्शन किया।  सुरक्षा और जागरूकता को लेकर बनाए जा रहे  वातावरण के अंतर्गत बाल सुरक्षा सप्ताह पर इस तरह की गतिविधियां पुलिस कर रही है। पुलिस का लक्ष्य है कि इस सप्ताह के दौरान शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों को पुलिस और सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ऐसा किए जाने से पुलिस को जानने की जिज्ञासा पूरी होगी और कई प्रकार की भ्रांतियां दूर होंगी।

आरती को बनाया थाना प्रभारी

मिडिल स्कूल की कक्षा आठवीं की उम्र में सबसे छोटी छात्रा आरती इस दिन विशेष के लिए थाना प्रभारी बनाई गई। आरती को इस रूप में स्वीकार किया गया और बताया गया कि थाना प्रभारी के सामने क्या चुनौतियां होती हैं और इसका संपादन किस तरीके से करना होता है। आरती ने अपनी भूमिका से छात्राओं के अलावा पुलिस स्टाफ को प्रभावित किया।

       बातचीत के दौरान अधिकांश बच्चों ने भविष्य में पुलिस अधिकारी और आर्मी में सेवा देने की इच्छा जताई।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version