जितेंद सिंह ठाकुर
रायगढ़(गंगा प्रकाश)। प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरपाली नावाडीह रोड में तालाब के पास मेड में शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । मृत युवक का नाम रामलाल उम्र 23 वर्ष निवासी बंगरसुता का बताया जा रहा है नावाडीह बरपाली में रिस्तेदार के यहाँ रह कर भवँर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में पढ़ाई का रहा था मृतक सुबह 5 बजे घर से निकला था जिसका आज सुबह बरपाली नावाडीह रोड में तालाब के पास मेड में शव मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है तथा स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है ! मृतक रामलाल भवँर सिंह पोर्ते कॉलेज में पीडीसीए डिप्लोमा कोर्स की पढ़ाई कर रहा था, परिजनों ने घरघोडा थाना को सूचना दे दी है पुलिस मौके पहुँच गई है। शव पंचनामा भरकर मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है ।
There is no ads to display, Please add some
