गोलू कैवर्त 

बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। मामले के विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जीवन कुमार वर्मा पिता ढालूराम वर्मा  उम्र 20 वर्ष साकिन मुंडा दिनांक 3:12 22 को अपने साइकिल से अपने दोस्त के साथ कॉलेज की पढ़ाई कर वापस घर जा रहा था कॉलेज रास्ते में दो लोग एक स्कूटी में खड़े थे जो इनसे किसी लड़के के बारे में पूछने पर नहीं जानना बोलने पर कॉलेज में घूमने आते हो कहते हुए गाली गलौज करने लगे एवं अपनी स्थिति को उनके साइकिल के सामने खड़े कर आरोपी शेखर साहू जिसे इसका दोस्त पहचानता था गाली गलौज करते हुए हाथ थप्पड़ से मारने लगा  तभी उसका साथी पीछे से आया और अपने पास रखें चाकू से इसके बाया जंघा में मारकर चोट पहुंचाया फिर वाह कॉलेज में अपने अध्यापकों को बताया और सीएचसी लवन से प्राथमिक उपचार कर रिपोर्ट लिखाने आया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1039/22 धारा 294 323 34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सचिंद्र चौबे एवं  अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  सुभाष दास के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक उमेश वर्मा के नेतृत्व में चौकी लवन से रिपोर्ट के बाद दोनों आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी जो पुलिस के डर से लुक छिप रहे थे आज दिनांक 5:12 22 को घटना में शामिल आरोपी चंद्रशेखर साहू एवं राहुल साहू निवासी लवन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर मेमोरेंडम कथन लिया गया एवं मुताबिक मेमोरेंडम  आरोपी राहुल साहू से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा स्कूटी वाहन क्रमांक  cg 22 M 2548 को बरामद कर  जप्त किया गया,  विवेचना दौरान धारा 324 भादवी एवं 25 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई तथा दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल में निरुद्ध किया गया।

आरोपियों के नाम

अपराध क्रमांक 1039/22 धारा-294,323,324,34 भादवी एवं 25,27 आर्म्स एक्ट

नाम आरोपी- 01.  चंद्रशेखर साहू पिता पंकज साहू उम्र 19 साल

02. राहुल साहू पिता हरि राम साहू उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 1 लवन चौकी लवन थाना कसडोल

 उपरोक्त कार्यवाही में  सउनि जीवन लाल वर्मा,सउनि विजय केसरिया ,नरेंद्र मार्कण्डेय,प्रधान आरक्षक परमानंद रथ,धनंजय यादव, भरत भूषण पठारी, पल्लव सिंह, रूपेश बघेल,आरक्षक राजेंद्र साहू आरक्षक केशव पटेल ,केशव भट्ट का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version