कोरबा साहित छह जिलों में सीधे होगी एलपीजी गैस की आपूर्ति

भागवत दीवान कोरबा(गंगा प्रकाश)। गोपालपुर स्थित इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। पहले कोविड की वजह से काम में देरी हुई। इस साल अप्रैल में काम पूरा किया गया। कुछ महीने तक सेफ्टी की टेस्टिंग करने के बाद आखिरकार बॉटलिंग प्लांट से एलपीजी सिलेंडरों में गैस भरने और ट्रकों के माध्यम से सप्लाई शुरु कर दी गई है। अब कोरबा साहित छह जिलों में सीधे  एलपीजी गैस की आपूर्ति हो सकेगी। एलपीजी सिलेंडर से भरे पहले ट्रक को इंडियल ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।गोपालपुर में इंडियन ऑयल का डिपो कई वर्ष पहले ही शुरु हो चुका है। इसी से लगी जमीन पर बॉटलिंग प्लांट की नींव भी पूर्व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने रखी थी। पर्यावरणीय स्वीकृति के बाद काम तेजी से शुरु किया गया था। प्रशासन से करीब 57 एकड़ जमीन 99 साल से लीज पर लेकर काम शुरु किया गया था।  इस प्लांट की लागत करीब 120.72 करोड़ रुपए आई। इस प्लांट को एक साल पहले की पूरा हो जाना था।बॉटलिंग प्लांट के शुरु हो जाने से कोरबा समेत आसपास के छह जिले जांजगीर-चांपा, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर को सीधे तौर पर फायदा होगा। अभी रायपुर और झारसुगढ़ा जिले से सिलेंडर की आपूर्ति होती थी। कई बार मांग बढऩे या फिर ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से सिलेंडरों की आपूर्ति नहीं हो पाती थी। अब जब गोपालपुर से सिलेंडर की आपूर्ति होगी तो एजेंसियों तक कम समय और कम खर्च में सिलेंडर पहुंचेगा।गोपालपुर बॉटलिंग प्लांट में छह सौ एमटी क्षमता वाले तीन बुलेट्स बनाए गए हैं। इन बुलेट्स में घरेलू गैस का भंडाराण किया जाएगा। इनसे सिलेंडरों में गैस भरकर ट्रकों के माध्यम से सप्लाई की जाएगी। यह प्रदेश का दूसरा बॉटलिंग प्लांट होगा। पहले प्लांट रायपुर की कुल क्षमता 12श्च टीएमटीपीए है। जबकि कोरबा प्लांट की क्षमता उससे आधी 60 टीएमटीपीए है।सतत निगरानी के लिए अमला तैनातसुरक्षा के दृष्टिकोण से भी प्लांट आधुनिक पद्धति पर आधारित है। प्लांट के भीतर एलपीजी पंप हाउस, फायर वॉटर टैंक, ट्रक पार्किंग एरिया की निगरानी के लिए फायर सेफ्टी,गैस मॉनिटरिंग सिस्टम, हाई लेवल अलार्म लगाया गया है। हाई लेवल अलार्म एक किमी दूर तक सुनाई देगा। इस प्लांट में पांच अधिकारी, आठ वर्कर, 34 ठेका मजदूर, 12 सुरक्षा गार्ड और दो लाइनमैन तैनात किए गए हैं।हर घर पाइप लाइन का सपना होगा पूरागेल की पाइपलाइन भी बहुत जल्द गोपालपुर पहुंचेगी। कोरबा शहर में हर घर गैस लाइन की पाइप जुड़ेगी। हालांकि इस पूरे प्रोजेक्ट में दो साल का समय लगेगा। डिपो शुरु होने से डीजल व पेट्रोल पर दूसरे जिले की निर्भरता पहले ही खत्म हो चुकी है। अब सिलेंडर और उसके बाद घर-घर गैस पहुंचने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version