⭕ किसानों की मांगे और उनकी सुविधाओं को सुलभ करना  हमारा कर्तव्य :- नाग

⭕ पांच पंचायतों के आठ-सौ से अधिक पंजीकृत किसान होंगे सीधे लाभान्वितl

कांकेर/अंतागढ़ (गंगा प्रकाश)। ग्राम पंचायत कोलर में आज क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग ने नवीन धान खरीदी केंद्र का विधिवत् पूजा अर्चना कर शुभांरभ किया। इस दौरान अपने संबोधन में विधायक श्री नाग ने कहा कि भूपेश सरकार लगातार किसानों के हितों में फैसला ले रही है। कर्जमाफी के साथ ही समर्थन मूल्य में किसानों का धान खरीदा जा रहा है। मेहनतकश किसानों, मजदूरों और गरीबों का दर्द समझकर जन सरोकार के अनेक नीतिगत फैसलों से आज किसान, गरीब, मजदूर सहित सभी वर्ग खुशहाल हैं। राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों से लोगों को राहत मिल रही है।

विधायक नाग ने अपने संबोधन में आगे कहा इस नवीन धान खरीदी के शुभारंभ से पांच पंचायतों के 800 से भी अधिक पंजीकृत किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा । उन्होंने आगे बताया की कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली यह सरकार किसानों की सरकार है। छत्तीसगढ़ की 80 प्रतिशत लोग खेती-किसानी पर निर्भर है। राज्य सरकार किसान हित में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग एक लाख करोड़ रुपये के बजट में 26 हजार करोड़ रुपये किसानों के खाते में सीधे दे रहे है। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का अल्पकालीन कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड रूपए का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ-साथ सब्सिडी अनुदान की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से प्रदान की जा रही है

किसानों को हर संभव मदद किया जाएगाः अनूप नाग

विधायक अनूप नाग ने कहा कि कोलर में धान उपार्जन केंद्र नहीं होने से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए मिलों दूर की दूरी तय करके अन्य खरीदी केंद्र में जाना पड़ता था। जिसके चलते किसान परेशान थे। किसानों की समस्याओं को देखते हुए किसानों के मांग अनुसार मुख्यमंत्री के समक्ष नवीन धान उपार्जन केंद्रों की मांग रखी थी। जिसे उन्होंने पूरा कर दिया। क्योंकि किसानों की सुविधाएं सुलभ करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं किसान हैं और उन्हें अन्नादाता किसानों की समस्याएं मालूम है।

किसानों के कल्याण के लिए विधायक समेत पूरी सरकार है कृत संकल्पित :- ठक्कर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश ठक्कर ने भी सभा को संबोधित कर किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कोलर में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ होने से किसान भाइयों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग ने हमेशा किसानों की चिंता कि है किसानों की समस्या न हो इसके लिए धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ कर आवश्यक सुविधा व्यवस्था रखे जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सारी सुविधाएं किसानों को मिल सके, इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और धान खरीदी की मानिटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ाने एवं कृषि के विकास के लिए शासन कृत संकल्पित है। किसानों को धान खरीदी के दौरान सभी तरह की सुविधाएं मिलती रहे, यही मैं प्रार्थना करता हूं । धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उम्मीद है कि किसानों को इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

ये रहे मौजूद

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर मरकाम, सरपंच ताराबत्ती बघेल, जनपद सदस्य दंतेश्वरी वट्टी, लिलेश्वरी दुग्गा, सुमेश बघेल, मन्नूराम देहारी, तेज बघेल, उमेश बघेल, धरम सिंह बघेल, धननुराम नाकड़ा,   रविन्द्र बघेल, सुनील नरेटी, लैंप्स अध्यक्ष श्याम साय उसेंडी, चंदेल कुमेटी, विसारे नाग, सोनुराम उसेंडी, अविनाश गणवीरे, देवलाल दुग्गा, चमराराम हुपेंडी, दयालु राम, मानकु उसेंडी समेत भारी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद थे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version