छुरा (गंगा प्रकाश)। कोसरिया मरार पटेल समाज घाटखाल्हे क्षेत्र-बोड़राबांधा, छुरा तहसील परिक्षेत्र के द्वारा होली मिलन समारोह मां शाकंभरी शक्तिपीठ लोहझर में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मां भगवती शाकंभरी देवी एवं ब्रह्मलीन संत सिया भुनेश्वरी शरण महाराज के पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के सभापति गैंदलाल पटेल कसेकेरा, उपसभापति जीवन लाल पटेल पिपराही, श्यामलाल पटेल लोहझर, विशिष्ट अतिथि नारायण पटेल छुरा संयोजक शाकंभरी समाज,कृष्ण कुमार पटेल पिपराही अध्यक्ष शाकंभरी समाज एवं अध्यक्षता नारायण पटेल लोहझर अध्यक्ष घाटखाल्हे क्षेत्र-बोड़राबांधा, छुरा तहसील ने किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक शाकंभरी मंदिर समिति संतोष पटेल परसदा खुर्द, संरक्षक गंगाराम पटेल अमलोर, गंगूराम पटेल विजेपाल, घनश्याम पटेल खमहरिया, मोहन पटेल खम्हरिया उपाध्यक्ष शाकंभरी समाज थे। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में शिक्षक हेमलाल पटेल द्वारा होली मिलन समारोह की सार्थकता के लिए समाज में आपसी भाईचारा के साथ बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार देने की अपील किया गया। शाकंभरी समाज के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने कहा आज के समय में संस्कार की कमी के कारण लड़का-लड़की द्वारा अंतर्जातीय विवाह पर रोक लगाने के संबंध में अपना विचार प्रकट किया गया। शाकंभरी समाज के संयोजक नारायण पटेल छुरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि छुरा क्षेत्र का होली मिलन समारोह वास्तविक रूप से होली मिलन सम्मेलन है क्योंकि आज पूरा छुरा क्षेत्र के सभी मरार पटेल समाज एक परिवार के रूप में शामिल होकर आपसी सहयोग से शाकंभरी नवरात्र पर्व एवं उत्सव जिस उमंग एवं उत्साह के साथ मनाया गया है, जिसकी प्रशंसा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के मरार पटेल समाज के पदाधिकारियों ने किये हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नारायण पटेल लोहझर अध्यक्ष मरार पटेल समाज घाटखाल्हे क्षेत्र -बोड़राबांधा,तहसील छुरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे क्षेत्र में एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा फूट डालने की कुंठित प्रयास से बचने हेतु अपने विचार रखे एवं ऐसे लोगों से समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बचने की सलाह दिये। शाकंभरी शक्ति पीठ के सचिव योगेश पटेल द्वारा शाकंभरी शक्तिपीठ लोहझर की आय-ब्यय की जानकारी दी गई । उसके पश्चात भीखम पटेल सह-सचिव द्वारा कोसरिया मरार पटेल समाज घाटखाल्हे क्षेत्र तहसील छुरा द्वारा आय-ब्यय की जानकारी दी गई तत्पश्चात आगामी चैत्र नवरात्र पर्व मनाने के संबंध में रूपरेखा तैयार किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नोहरलाल पटेल लोहझर एवं आभार प्रदर्शन सतीश पटेल पंक्तियां ने किया। उक्त अवसर पर कोसरिया मरार पटेल समाज घाटखाल्हे क्षेत्र,तह.-छुरा के 32 ग्रामों से प्रमुख रूप से जिला गरियाबंद के कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  बेदराम पटेल-छुरा, संरक्षक हेमलाल पटेल-लोहझर,घाटखाल्हे क्षेत्र एवं शाकंभरी मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष धनीराम पटेल-बोड़राबांधा, शाकंभरी मंदिर समिति के महामंत्री राधेलाल पटेल-ओनवा, उप-कोषाध्यक्ष कुशल पटेल- खरखरा, खेदूराम पटेल,राजेश पटेल,जगन्नाथ पटेल, लोकेश्वर पटेल,युवराज पटेल, मंतराम पटेल,आइसराम पटेल, डेमन पटेल, चरण पटेल, जागेश्वर पटेल, कुशल पटेल, रामजी पटेल, गिरवर पटेल,नेता राम पटेल,ओम प्रकाश पटेल, शोभाराम पटेल खिलावन पटेल,सूरज पटेल,प्रभु लाल पटेल, अमित कुमार
पटेल, नकुलराम पटेल, प्रभुलाल पटेल, श्रीराम पटेल, समाज सेवक मूलचंद पटेल एवं कोसरिया मरार पटेल समाज घाटखाल्हे क्षेत्र बोड़राबांधा, तहसील छुरा एवं शाकंभरी मंदिर समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version