0 खुज्‍जी विधानसभा में जारी है हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 

0 विधायक गेरुघाट में ठहरीं, रविवार को यहीं से यात्रा के लिए निकलेंगी

छुरिया। खुज्‍जी विधानसभा में जारी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शनिवार को दर्जनभर गांवों से होते हुए देर शाम गेरुघाट पहुंची। यात्रा में शामिल विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू पदयात्रा करते हुए लोगों से मिली और उनसे बातचीत की। यात्रा का गांवों में कांग्रेसियों सहित ग्रामीणों द्वारा स्‍वागत किया गया। अब तक यह यात्रा दो सौ अधिक गांवों तक पहुंच चुकी है। 

शनिवार की सुबह यह यात्रा ग्राम टेकेहर्रा से शुरु होकर ग्राम घोटिया, केशोखैरी, टिपानगढ़, छुरिया डोंगरी, दुर्रे बंजारी, हाटबंजारी, कल्लु बंजारी, दामा बंजारी, भकुर्रा, आटरा होते हुए गेरूघाट पहुंची। इन गांवों में विधायक छन्‍नी साहू के साथ कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जनसंपर्क किया। गली-मोहल्‍ले से गुजरती यात्रा में ग्रामीण भी शामिल हुए। 

विधायक छन्‍नी साहू ग्राम गेरुघाट में ही स्‍थानीय कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम के लिए ठहरीं। दूसरे दिन वे यहीं से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत करेंगी। शनिवार को यात्रा के दौरान ग्रामीणों के बीच पहुंची विधायक छन्‍नी साहू ने कहा कि – हम सभी को एकजुट करने निकले हैं। राहुल गांधी ने कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक 3 हजार सात सौ किमी की भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ इसलिए की ताकि वे देश में भाईचारे को मजबूत करने सभी को एक साथ ला सकें। कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भी इसी उद्देश्‍य के साथ आगे बढ़ रही है। 

विधायक छन्‍नी साहू ने कहा कि – प्रदेश में कांग्रेस का विकास मॉडल अब देश में चर्चा का विषय है। सबसे कम बेरोजगारी, बेहतर आर्थिक नीतियों के साथ हर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। जनहितैषी योजनाओं से बड़ा सकारात्‍मक परिवर्तन आया है। खुज्‍जी विधानसभा क्षेत्र में वर्षों से लंबित मांगों को पूरा करने का प्रयास हमने किया है। क्षेत्र की जनता के सहयोग से राह आसान हुई है। 

ब्‍लॉक अध्‍यक्ष रितेश जैन ने कहा कि – खुज्‍जी विधानसभा में उल्‍लेखनीय कार्य हुए हैं। हालही में सड़क चिरचारी-जोब सड़क निर्माण की वर्षों पुरानी मांग विधायक छन्‍नी साहू के प्रयास से पूरी हो सकी। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के तहत चार करोड़ 20 लाख रुपए की प्रशासकीय स्‍वीकृति मिली है। इस सड़क के निर्माण से 35 गांवों के हजारों ग्रामीणों को फायदा होगा। 

यात्रा में ब्लाक अध्यक्ष रितेश जैन, प्रवक्ता राहुल तिवारी, महामंत्री चुम्मन साहू ,पूर्व अध्यक्ष अलाली राम यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष जयपाल यादव, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, पुष्पा सिन्हा, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, ओबीसी अध्यक्ष कमलेश यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा, धीरेन्द्र तिवारी, मोहसिन खान, के उमराव, तेजलाल, ग्वाला यादव सहित कांग्रेस पदाधिकारी – कार्यकर्ता सहित ग्रामीण शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version