गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने सोमवार रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साहू ने मुख्यमंत्री साय को ज्ञापन सौंपकर राजिम में एक सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड और ग्राम पंचायत देवरी से ग्राम टेका होते हुए ग्राम सहसपुर तक 6 किलोमीटर सड़क निर्माण कराने की मांग की। श्री साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग कहा जाने वाला राजिम आज विश्व प्रसिद्ध है, लेकिन राजिम में आज भी एक सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड का ना होना काफी खेदजनक है। विश्वप्रसिद्ध होने के चलते राजिम में साल भर देश के विभिन्न राज्यों के अलावा विश्व के अन्य देशों के पर्यटक/सैलानी/श्रद्धालु आते रहते हैं। जब ये लोग, बस से राजिम पहुंचते हैं तो उन्हें सड़क किनारे किसी भी स्थान पर उतार दिया जाता है। इसके अलावा पानी और एक अदद शौचालय के लिए भी उन्हें भटकना पड़ता है। यह देखकर उन पर्यटक/ सैलानी/ श्रद्धालुओं के मन में राजिम के प्रति नाम बड़े-दर्शन छोटे वाली कहावत चरितार्थ होती है, जिससे राजिम का एक तरह से अपमान होता है। श्री साहू ने आगे बताया कि ग्राम पंचायत देवरी से ग्राम टेका होते हुए ग्राम सहसपुर तक सड़क बन जाने से आसपास ग्राम के लोगों को राजिम और छुरा आने-जाने में समय और पैसे की बचत होने के साथ-साथ काफी सहूलियत होगी। यह संबंधित क्षेत्र के लोगों की काफी बहुप्रतीक्षित मांग है, जिसके लिए वे लगातार प्रयासरत रहे हैं, लेकिन यह मांग आज भी पूरी नहीं हो पाई है। लेकिन अब मुख्यमंत्री साय इसे जरूर पूरा करेंगे, ऐसा मेरा पूरा विश्वास है। इसके अलावा श्री साहू ने मां घटारानी क्षेत्र के 500 एकड़ क्षेत्र में गौ-अभ्यारण्य बनाने की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद प्रदेश में गौ-अभ्यारण्य बनाने की घोषणा की है, इसी कड़ी में मां घटारानी क्षेत्र के 500 एकड़ क्षेत्र में गौ-अभ्यारण्य बनाने से गौ-अभ्यारण्य तो बनेगा ही साथ ही साथ पर्यटन की दृष्टि से भी क्षेत्र का काफी विकास होगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान श्री साहू के साथ गए ग्राम जेंजरा के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से रेग में खेती करने वाले किसानों के हित में मांग करते हुए, धान बिक्री की अंतर राशि भू-स्वामियों की जगह रेग में खेती करने वाले किसानों को देने की मांग की, जिसे मुख्यमंत्री द्वारा न्यायोचित मानते हुए विचार करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही ग्राम जेंजरा के हाईस्कूल में अध्ययनरत लगभग 200 विद्यार्थियों के भविष्य की खातिर ग्राम जेंजरा में हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने की मांग की, जिस पर भी मुख्यमंत्री द्वारा आश्वस्त किया गया। जेंजरा के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सरपंच जालम साहू, घनश्याम कंवर, डॉ. दिलीप साहू आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version