बेमेतरा ।कलेक्टर  रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले मे चल रहे अवैध उत्खनन/परिवहन / भण्डारण पर रोक लगाने हेतु 22 मई से 24 मई 2024 तक कार्यवाही कर खान एवं खनिज विकास अधिनियम के तहत जिले में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही में रेत एवं गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 07 वाहन पकड़े गए |
अवैध परिवहन के 07 प्रकरण दर्ज कर 05 प्रकरण मे अर्थदंड राशि 152000 रुपये वसूल की गई है तथा शेष 02 प्रकरण प्रकियाधीन हैं। 4 ट्रकों में अवैध रेत का परिवहन और 3 ट्रकों में अवैध गिट्टी का परिवहन किया जा रहा था | खनिज अधिकारी ने बताया है कि सभी मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण नियम) 2022 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही की जा रही है। बता दें की कलेक्टर श्री शर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार खनिजों के अवैध परिवहन कर रहे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग द्वारा किसी भी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version