TRAI लगातार मोबाइल फोन यूजर्स के लिए क्वालिटी ऑफ सर्विस (QoS) पर काम कर रहा है। दूरसंचार नियामक और दूरसंचार विभाग ने पिछले साल टेलीकॉम ऑपरेटर्स Airtel, Jio, BSNL और Vodafone Idea के लिए इसे लेकर कई गाइडलाइंस भी जारी किए हैं। देश में करीब 120 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं जो कॉलिंग या फिर इंटरनेट चलाने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स के सिम यूज करते हैं। कई बार यूजर्स को खराब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट स्पीड से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर, आप भी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के खराब मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सर्विस से परेशान हैं, तो TRAI के दो ऐप्स आपकी मदद कर सकते हैं।

ये बॉलीवुड एक्ट्रेस हुईं कोरोना पॉजिटिव, आप भी रहें सतर्क, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान?

TRAI MySpeed ऐप

दूरसंचार नियामक ने इस ऐप को कुछ साल पहले ही लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए आप अपने फोन में इंटरनेट की स्पीड को चेक कर सकते हैं और खराब स्पीड मिलने पर आप ऐप के जरिए ही ऑपरेटर और नियामक को फीडबैक शेयर कर सकते हैं। इस ऐप पर रिपोर्ट करने के बाद दूरसंचार नियामक और टेलीकॉम ऑपरेटर्स को नेटवर्क में आ रही दिक्त के बारे में जानकारी मिल जाएगी और उसे इंप्रूव करने पर काम किया जाएगा।

कैसे करें यूज?

TRAI के इस MySpeed ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इंटरनेट स्पीड चेक करने के लिए Begin Test वाले ऑप्शन पर टैप करना होगा। इसके बाद आपके नेटवर्क ऑपरेटर का नाम और मिलने वाली स्पीड की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यूजर के पास इंटरनेट स्पीड को रिपोर्ट करने का ऑप्शन यहां मिलेगा। इस तरह से ट्राई को इंटरनेट स्पीड में आ रही दिक्कत के बारे में पता चल जाएगा।

National Herald case: सोनिया-राहुल गांधी ने अपराध से कमाए 142 करोड़ रुपये, कोर्ट में ED का दावा

TRAI MyCall ऐप

ट्राई का यह ऐप कॉल ड्रॉप के बारे में रिपोर्ट करने के लिए लॉन्च किया गया था। यूजर्स इस ऐप के जरिए अपने मोबाइल ऑपरेटर की शिकायत कर सकते हैं। इस ऐप को भी आप गूगल प्ले स्टोर और TRAI की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद मोबाइल ऑपरेटर के वीक सिग्नल, इंडोर और आउटडोर कवरेज आदि की शिकायत आप आसानी से कर सकेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version