अरविन्द तिवारी 

सरगुजा (गंगा प्रकाश)- जिले मे भेट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा थाना सीतापुर अंतर्गत ग्राम केरजू मे नवीन पुलिस सहायता केंद्र खोले जाने की घोषणा की गई थी। इसी परिपालन मे आज नवीन पुलिस सहायता केंद्र केरजू का उद्घाटन समारोह माननीय खाद्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य मे , पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भापुसे.) के सतत मार्गदर्शन में ,  कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार (भाप्रसे.) एवं पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा (भापुसे.) के गरिमामयी उपस्तिथि मे नवीन पुलिस सहायता केंद्र केरजू का फीता काटकर लोकार्पण समारोह संपन्न किया गया। इस अवसर पर खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने अपने उदबोधन मे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुलिस सहायता केंद्र की सौगात क्षेत्रवासियो को दिया गया हैं। क्षेत्र के विकास का लाभ सभी आमनागरिकों को मिलता हैं। क्षेत्र के लोगो को सुविधा प्रदान करने की मंशा से पुलिस सहायता केंद्र कि स्थापना केरजू मे की गई हैं। खाद्यमंत्री द्वारा क्षेत्रवासियो को पुलिस सहायता  केंद्र की शुरूवात होने पर बधाई देकर शुभकामनायें दी गई। इसी कड़ी में कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार ने अपने उद्बोधन मे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा भेट मुलाक़ात कार्यक्रम मे पुलिस सहायता केंद्र केरजू की घोषणा क्षेत्रवासियो से की गई थी , जिसे आज हम मूर्त रूप में देख रहे हैं। इस पुलिस सहायता केंद्र के बनने से क्षेत्रवासियो को अब किसी भी परेशानी में चालीस किलोमीटर दूर का सफर नही करना पड़ेगा। किसी भी मामले मे कार्यवाही तत्काल किया जा सकेगा , साथ ही क्षेत्र मे अपराध के निराकरण मे गतिशीलता भी आयेगी। वहीं पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम केरजू मे पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन होने से आसपास के ग्यारह गांवों में निवासरत लोगो को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। घटना की सूचना और कार्यवाही दोनों में समय कम से कम लगेगा , साथ ही अपराध निराकरण मे महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस सहायता केंद्र द्वारा निभाई जायेगी। उन्होंने बताया कि इस पुलिस सहायता केंद्र मे वर्तमान मे छह पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया हैं , इसके तहत एक सहायक उप निरीक्षक , एक प्रधान आरक्षक , चार आरक्षक पुलिस सहायता केंद्र केरजू मे अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला , अनुविभागिय अधिकारी पुलिस सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल , रक्षित निरीक्षक जयराम चेरमाको सहित पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी सहायक उप निरीक्षक नोहर साय मिंज एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version