सितेश सिरदार लखनपुर (गंगा प्रकाश) :– लखनपुर विकासखंड के ग्राम तुनगुरी में तीन माह से राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण बुधवार को तहसील कार्यालय लखनपुर पहुंचे जहां उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौप राशन वितरण करने की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत तुनगुरी शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालक उमेश गुप्ता के द्वारा मार्च 2024 से किया जा रहा। गांव के सैकड़ो राशनकार्ड हितग्राहियों को सोसायटी संचालक के द्वारा अलग-अलग माह में खाद्यान्न सामग्री चावल चना शक्कर का वितरण नहीं किया गया है। खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी को लेकर हितग्राहियों ने ग्राम सरपंच से शिकायत की ग्राम सरपंच के द्वारा इसकी शिकायत तत्कालीन फूड ऑफिसर से की गई थी जांच कर राशन वितरण का आश्वासन दिया गया था। कई दिन भी जाने के बाद भी हितग्राहियों को राशन वितरण नहीं हो सका। राशन कार्डधारी हितग्राहि सैकड़ो की संख्या में लखनपुर तहसील कार्यालय पहुंच अनु दुबे का अनुविभागीय अधिकारी बी आर खांडे को ज्ञापन सौंप राशन वितरण करने की मांग की गई। इस दौरान लखनपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बी आर खांडे ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा तत्काल फूड ऑफिसर को फोन लगाकर जांच कर हितग्राहियों को राशन वितरण करने निर्देशित किया है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version