कागज या पेन से लिखे पेपर में लिपटा खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, कैंसर की संभावना

गोलू कैवर्त बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। समाचार पत्र दैनिक जीवन में सूचना के महत्वपूर्ण स्त्रोत है। न्यूनतम लागत होने के कारण खाद्य पदार्थों को लाने ले जाने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज या पेपर का उपयोग किया जाता है। फूड पार्सल लाने के लिए आमतौर पर फूड्स को अखबार में लपेटा जाता है, जिसका इस्तेमाल ज्यादातर स्ट्रीट फूड के लिए किया जाता है। विक्रेता भोजन पैक करने के लिए और घर पर भी गहरे तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल निकालने के लिये अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज या पेपर का उपयोग किया जाता है। पर्यावरणीय परिस्थितियों से भोजन को संदूषण से बचाने के लिए खाद्य पैकेजिंग आवश्यक है, लेकिन अखबार के उपयोग किए जाने से भोजन में स्याही का स्थानांतरण होता है, जो भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा को प्रभावित करता है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अखबार या पेपर को प्रिंट करने के लिए उपयोग की जाने वाली स्याही में डाई आइसोब्यूटाइल फटालेड, डाइएन आईसोब्यूटाइलेट जैसे हानिकारक रसायन एवं कई तरह के हानिकारक रंजक होते हैं, जो तेल के साथ मिल जाते है और खाने के जरिये हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं जिससे हमारे शरीर में पाचन संबंधी विकार, टॉक्सिसिटी, विभिन्न कैंसर, महत्वपूर्ण अंगों की विफलता तथा प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना जैसे विभिन्न प्रकार की बीमारियां होने की संभावना रहती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने आमजनों एवं खाद्य कारबारकर्ताओं से अपील की है कि खाने के स्टॉल से खाने-पीने की चीजें लेने-देने के लिए अक्सर छपाई के लिए उपयोग किए जाने वाले अखबारी कागज या पेपर का उपयोग ना करे और यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता ऐसा करता है तो उसको इसके दुष्प्रभाव की जानकारी देवे, उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताये और उसे ऐसा न करने की सलाह दे। यदि कोई खाद्य कारबारकर्ता बार-बार समझाईश के बाद भी ना माने तो कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ब्लॉक – 1, तल, इंद्रावती भवन, अटल नगर नवा रायपुर छत्तीसगढ़ टेली. 0771-2235226 फैक्स 2511988 चतुर्थ ईमेल- कन्ट्रोलररायपुर एटदीरेट जीमेल डॉट कॉम को सूचित करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version